Site icon www.4Pillar.news

छोटी बहन को दुल्हन बना देख भावुक हुए शाहिद कपूर, तस्वीर शेयर कर लिखा इमोशनल नोट 

शाहिद कपूर दुल्हन बनी अपनी बहन को देख भावुक हो जाते है। इसी के साथ एक्टर लिखते है- 'समय कैसे बीत जाता है और मेरी छोटी बिट्टो अब दुल्हन बन गई। सब बहुत जल्दी बड़े हो गए, मेरी प्यारी बहन...'

शाहिद कपूर अपनी छोटी बहन को दुल्हन बनी देख भावुक हो गए। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘समय कैसे बीत जाता है, मेरी छोटी बिट्टो अब दुल्हन बन गई। सब बहुत जल्दी बड़े हो गए, मेरी प्यारी बहन…’

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की छोटी बहन सनाह कपूर अब शादी के बंधन में बंध चुकी है। सनाह पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी है। इसके अलावा वे साल 2015 में आई फिल्म ‘शानदार’ में भी नजर आ चुकी है। अपनी छोटी सी लाड़ली बहन को दुल्हन बना देख शाहिद कपूर काफी इमोशनल गए।

तस्वीर शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

शाहिद कपूर ने अपनी बहन सनाह कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘समय कैसे बीत जाता है, छोटी सी बिट्टो अब दुल्हन बन गई। सभी कितनी जल्दी बड़े हो गए और मेरी बेबी सिस्टर… एक अद्धुत और नए अध्याय की इमोशनल शुरुवात करने जा रही है। सनाह कपूर और मयंक को हमेशा सनशाइन और अच्छी वाइब्स मिलें।’

शाहिद की वाइफ मीरा कपूर ने भी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी नन्द को बधाइयां दी है।

बता दे कि सनाह कपूर ने 2 मार्च को मनोज और सिमा पाहवा के बेटे मयंक पाहवा से शादी की है। दोनों की शादी महाबलेश्वर में हुई।

सिंपल लुक में नजर आई दुल्हन

एक तरफ जहां अन्य दुल्हनें अपनी शादी में भारी भरकम लहंगे पहनती है, वहीं सनाह कपूर ने अपनी शादी में रेड एंड ब्लू कलर का सिंपल सा लहंगा पहना हुआ था। इसी के साथ उन्होंने गले में सिंपल नैकलेस और एयरिंग्स के साथ बहुत कम मेकअप किया हुआ था। सनाह का ये सिंपल लुक किसी का भी दिल जीत सकता है।

Exit mobile version