शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने 23 दिन में बॉक्स ऑफिस पर की ज़बरदस्त कमाई

अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ का दर्शकों में उत्साह खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म आर्टिकल 15 और सुपर 30 के रिलीज होने के बाद बाद भी दर्शकों की पहली पसंद कबीर सिंह बन गई है।

बॉलीवुड फिल्म उरी और भारत के इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्में बनने के बाद कबीर सिंह फिल्म ने घरेलू बाजार में 250 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श के ट्वीट अनुसार, ” सुपर 30 के रिलीज होने के बावजूद कबीर सिंह पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।रिलीज के बाद चौथे शुक्रवार को इसने 2.54 करोड़ रुपए की कमाई की है। यानी अब तक कुल 255.89 करोड़। यह आंकड़ा सिर्फ भारत में रिलीज हुई फिल्म का है। ”

इस साल 21 जून को कबीर सिंह के रिलीज होने के बाद इसकी आलोचना कई लोगों ने की। कबीर सिंह फिल्म को लेकर लोगों का कहना था कि लोगों में नशे को बढ़ावा दे रही है। हालांकि इन सब बातों का फिल्म पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।फिल्म कबीर सिंह ने जब भारत में 100 करोड़ रुपए की कमाई की तो शाहिद कपूर की यह फिल्म इतनी ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बनी।

इस शुक्रवार को ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 रिलीज होने के बावजूद कबीर सिंह अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दिन फिल्म सुपर 30 की कमाई भी अच्छी रही। इस फिल्म ने 11.83 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version