शाहरुख खान की जवान फिल्म लगातार इतिहास रच रही है। रिलीज के दो महीने बाद भी जवान फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
शाहरुख खान की जवान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कमाई के मामले में जवान हिंदी सिनेमा जगत की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। एटली के निर्देशन में बनी जवान फिल्म आज भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। वहीं फिल्म ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
जवान बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। रिलीज होते ही फिल्म ने इतिहास रचना शुरू कर दिया था। अब दो महीने बाद भी यह सिलसिला जारी है। दरअसल, जवान ने एक और इतिहास रचा है। फिल्म क्रिटिक सुमित कड़ेल के अनुसार, जवान फिल्म ने 3.92 करोड़ का लाइफ टाइम थिएट्रिकल फुटफॉल दर्ज किया है। सुमित कड़ेल के अनुसार, यह हिंदी सिनेमा जगत के इतिहास में सबसे ज्यादा दर्शकों की संख्या है।
फिल्म क्रिटिक सुमित कड़ेल ने बताया कि जवान फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। रिलीज के दो महीने बाद जवान के हिंदी संस्करण ने 583 करोड़ रुपए की कमाई की है। जबकि इसका वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1147 करोड़ का आंकड़ा पार कर चूका है।
बता दें, जवान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 7 सितंबर 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा , विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर सहित कई सितारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में संजय दत्त और दीपिका पादुकोण भी स्पेशल अपियरेंस में नजर आए। जवान फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज हो गई है। यह फिल्म 2 नवंबर 2023 को शाहरुख खान के बर्थडे के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।
Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei