जवान फिल्म को हिट कराने के लिए शाहरुख खान ने अपनाई पठान वाली ट्रिक

Pathan Jawan film: शाहरुख खान की जवान फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉलीवुड के बादशाह ने जवान फिल्म को हिट कराने के लिए स्ट्रेटेजी बना ली है।

Pathan Jawan film

किंग शाहरुख खान एक बार फिर धमाल मचाने वाले हैं। इस साल की शुरुआत में शाहरुख खान की पठान फिल्म रिलीज हुई थी जोकि बॉक्स ऑफिस सुपरहिट रही। पठान के जरिए शाहरुख खान ने लंबे समय बाद बॉलीवुड में कमबैक किया है।

पठान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। अब एसआरके की जवान फिल्म आ रही है। फैंस की उम्मीद है कि यह फिल्म भी पठान की तरह सुपरहिट होगी। शाहरुख खान भी फिल्म को हिट कराने की स्ट्रेटेजी बना रहे हैं।

बता दें, शाहरुख खान ने पठान फिल्म के रिलीज से पहले कोई इंटरव्यू नहीं दिया था। फ़िल्मी पत्रिका बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार,जवान के लिए एसआरके कम प्रमोशन करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म की प्रमोशन के लिए कुछ इवेंट प्लान किए गए हैं। जिनमें प्रश्न उत्तर का सेशन नही होगा।

शाहरुख खान का ट्विटर कैंपेन #asksrk

शाहरुख़ खान इवेंट्स में अपने चाहने वालों के साथ मस्ती करते हुए नजर आएंगे। जिस तरह कम प्रमोशन कर शाहरुख खान ने पठान फिल्म को सुपर हिट कराया था उसी तरह जवान को भी हिट कराएंगे।

जी हां, शाहरुख़ खान ट्विटर पर अपने फैंस के साथ सवाल जवाब करते हुए नजर आएंगे। बता दे, शाहरुख खान समय समय पर ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन चलाते हैं। जिसमें वह अपन चाहने वालों से रूबरू होते हैं। यही किंग खान की सुपर हिट स्ट्रेटेजी है। किंग खान को अपने चाहने वालों के सवालों का जवाब देना बहुत पसंद है।

जवान फिल्म का गाना रिलीज हुआ

बता दें शाहरुख खान की जवान फिल्म का पहला गाना ‘जिंदा बंदा‘ रिलीज हो चूका है। यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज होने वाला है। जिसमें अभिनेता नयनतारा के साथ नैन मटका करते हुए नजर आएंगे।

जवान फिल्म की स्टारकास्ट

वहीं , जवान फिल्म की बात करें तो इस में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा और विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म 7 सितंबर 2023 को रिलीज होगी।

Published on: Aug 8, 2023 at 09:43

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version