POCSO Case: प्रेमी से कराती थी बेटी का रेप, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

POCSO Case: केरल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां अपनी बेटी का अपने प्रेमी से रेप कराती थी। महिला के लिव-इन-पार्टनर ने पीड़िता की नाबालिग बहन का भी कई बार रेप किया।

POCSO Case केस में 40 वर्ष की सजा

पोक्सो मामले में पीड़िता की मां को कोर्ट ने 40 साल की सजा सुनाई है। महिला पर अपने प्रेमी को अपनी बेटी का रेप करने की अनुमति देने का आरोप है। केरल की एक अदालत ने महिला को 40 साल की सजा के साथ-साथ 20 रुपए जुर्माना और 6 महीने के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

किशोरियों को अपनी सेक्स इच्छाओं पर कंट्रोल रखना चाहिए, कलकत्ता हाई कोर्ट ने किशोरों को भी दी नसीहत

महिला पर अपनी सात साल की बेटी का बलात्कार करने में प्रेमी की मदद करने का आरोप है। तिरुवंतपुरम की स्पेशल फ़ास्टट्रैक कोर्ट ने महिला को मातृत्व के नाम पर कलंक बताया है। स्पेशल कोर्ट ने महिला को दया का अधिकारी न मानते हुए सख्त सजा देने का समर्थन किया। अदालत ने सजा का सुनाते समय कहा कि अगर महिला जुर्माना नहीं दे पाती है तो उसे छह महीने और जेल में रहना होगा।

क्या है मामला ?

यह मामला मार्च 2018 से सितंबर 2019 के बीच का है। दोषी महिला उस समय अपने बीमार पति से अलग रह रही थी। वह मामले के मुख्य आरोपी शिशुपालन के साथ रह रही थी। उनके साथ सात वर्षीय बेटी भी रहती थी। अदालत ने पाया की नाबालिग लड़की का कई बार रेप हुआ है।

इतना ही नहीं आरोपी शिशुपालन ने पीड़िता की 11 वर्षीय सौतेली बहन को भी कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला और उसके प्रेमी ने दोनों बच्चियों को धमकाया और कहा कि इस बारे में किसी को न बताएं। हालांकि, दोनों बच्चियां किसी तरह घर से भाग निकली और अपनी दादी के पास पहुंच गईं।

दोनों बच्चियों ने अपनी दादी को पूरी बात बताई। जिसके बाद दोनों बच्चियों को बालगृह भेजा गया। मामले के मुख्य आरोपी शिशुपालन ने पहले की आत्महत्या कर ली थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Amitabh Bachchan ने विक्की कौशल और कटरीना को दी शादी की बधाई Naxal Attack: जानिए कौन है छत्तीसगढ़ नक्सल हमले का मास्टरमाइंड हिड़मा Bajrang Punia बने विश्व के नंबर वन पहलवान India Pakistan Tension: PSL छोड़ स्वदेश लौटना चाहते है विदेशी खिलाड़ी Rohit sharma Retirement: रोहित के टेस्ट रिटायरमेंट पर सचिन तेंदुलकर ने कही ये बात 1O Runs: बैंगलोर ने हैदराबाद को 10 रन से हराया Akshay Kumar 53: अक्षय कुमार का 53वां जन्मदिन