Sunrise Song Out: शहनाज गिल और गुरु रंधावा की कैमस्ट्री ने जीता फैंस का दिल, रिलीज हुआ दोनों का गाना सनराइज

Sunrise Song Out: शहनाज गिल और गुरु रंधावा की केमस्ट्री ने जीता फैंस का दिल, रिलीज हुआ दोनों का गाना सनराइज 

शहनाज गिल और गुरु रंधावा का गाना सनराइज आज रिलीज हो गया है। इस गाने में दोनों की केमस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा काफी समय से अपने गाने ‘सनराइज’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। फैंस काफी समय से इस म्यूजिक वीडियो का इंतजार कर रहे थे। वहीं आज फैंस का इंतजार खत्म हुआ और शहनाज व गुरु का ये गाना आज आखिरकार रिलीज हो गया है। इस गाने में दोनों की मैजिकल केमस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है।

शहनाज गिल और गुरु रंधावा का सनराइज गाना हुआ रिलीज

गुरु रंधावा और शहनाज गिल का गाना सनराइज आज रिलीज हो गया है। इस गाने में दोनों की केमस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। वीडियो में शहनाज और गुरु कभी एकसाथ खाना खाते, लॉन्ग ड्राइव पर जाते तो कभी एक दूसरे के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे है। दोनों का ये अंदाज फैंस का खूब दिल जीत रहा है।

बता दे कि इस गाने के लिरिक्स खुद गुरु रंधावा ने लिखे है, म्यूजिक कंपोज किया है और साथ ही इस गाने को अपनी आवाज भी दी है। गुरु के अलावा शहनाज गिल ने भी इस गाने को गाया है। यहां देखिए ये गाना-

फैंस कर रहे तारीफ

गुरु रंधावा और शहनाज गिल का ये म्यूजिक वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक फैन ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘जस्ट वाओ। मुझे ये बहुत पसंद आया। नेचुरल कैमस्ट्री, दोनों एक प्यारा बॉन्ड शेयर करते है जिसे देखना काफी सुंदर है।’ एक ने लिखा, ‘ये दोनों साथ में कितने अच्छे लग रहे है, ये गाना काफी पसंद आया और दोनों की कैमस्ट्री भी।’ एक ने लिखा, ‘मैं इन्हे और अधिक प्रोजेक्ट में एकसाथ देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।’

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version