डब्बू रतनानी के इशारा करने पर शहनाज गिल ने यूँ बनाया चिढ़ाने वाला फेस, वीडियो देख फैंस बोले, ये सिर्फ शहनाज ही कर सकती है 

हाल ही में शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में शहनाज फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी को चिढ़ाते हुए नजर आ रही है।

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल की लोकप्रियता इतनी है कि लोग उनके हरेक वीडियो और तस्वीरों को खूब पसंद करते है। शहनाज गिल आये दिन सोशल मीडिया पर छायी रहती हैं। फेमस सेलिब्रिटी और फैशन फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शहनाज गिल का एक वीडियो शेयर किया है जिसमे शहनाज बड़ी क्यूट नजर आ रही हैं।

डब्बू रत्नानी ने शेयर किया शहनाज का मस्ती भरा वीडियो

फैशन और सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने शहनाज का एक मस्ती भरा वीडियो शेयर किया है। जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही डब्बू इशारा करते हैं तभी शहनाज उन्हें चिढ़ाना शुरू कर देती हैं। इस वीडियो में शहनाज हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं।

यहाँ देखिये डब्बू रत्नानी का ये वीडियो

फैंस द्वारा शहनाज के इस वीडियो पर खूब प्यार लुटाया जा रहा है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये सिर्फ शहनाज ही कर सकती है’। एक अन्य ने लिखा, “सो क्यूट” फैंस इस तरह से कमेंट करके शहनाज के वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहें हैं।

हाल ही में डांस दीवाने 3 के सेट पर पहुंची थी शहनाज

हाल ही में शहनाज, सिद्दार्थ शुक्ला के साथ बिग बॉस ओटीटी के घर पहुंची थी। जहां उन्होंने “तवाडा कुत्ता टॉमी” पर सिदार्थ के साथ डांस किया था। उसके बाद अभिनेत्री डांस दीवाने 3 के सेट पर भी पहुंची थी। वहां पर उन्होंने कंटेस्टेंटस के साथ खूब मस्ती की थी और माधुरी दीक्षित के साथ ‘बड़ी मुश्किल’गाने पर डांस किया था।  जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8948 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री