Shikhar Dhawan Gf

Shikhar Dhawan Gf: शिखर धवन के 40वें बर्थडे पर गर्लफ्रेंड सोफी शाइन ने लुटाया प्यार 

Shikhar Dhawan Gf: शिखर धवन के 40वें बर्थडे पर उनकी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन ने प्यार भरा पोस्ट…

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर कंई क्रिकेटर्स और फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएँ दी है। वहीं अब गब्बर की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन (Shikhar Dhawan Gf) ने भी एक प्यार भरा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।

Shikhar Dhawan Gf Sophie Shine

दरअसल हाल ही में सोफी शाइन ने शिखर धवन को बर्थडे विश करते हुए कंई प्यारी इस तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में उन्हें एथनिक लुक में देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में दोनों माथे पर महाकाल का तिलक लगाए नजर आ रहे है। वहीं तीसरी तस्वीर में उन्हें अपने पेट डॉग्स के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। चौथी तस्वीर शिखर के बचपन की है। वहीं अन्य तस्वीरों में भी ये कपल साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहा है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोफी ने बर्थडे बॉय के लिए एक खास नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरे प्यार और मेरे बेस्ट फ्रेंड।” इसके साथ ही उन्होंने रेड हार्ट इमोजी और नजर न लगने वाली इमोजी भी लगाई है।

गर्लफ्रेंड के पोस्ट पर शिखर ने किया कमेंट

सोफी के इस प्यार भरे पोस्ट पर शिखर भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, “आपकी प्यारी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद बेब। ” वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसा रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बेहद शानदार, हैप्पी बर्थडे शिखर।’ एक ने लिखा, ‘खूबसूरत तस्वीरें, हैप्पी बर्थडे गब्बर।’

2012 में की थी आयशा मुखर्जी से शादी

जानकारी के लिए बता दे कि शिखर धवन ने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। वहीं शादी के 11 साल बाद 2021 में इनका तलाक हो गया था। इस शादी से इनका एक बेटा जोरावर भी है। वहीं  आयशा से तलाक के बाद शिखर आयरलैंड की रहने वाली सोफी शाइन को डेट कर रह है। सोफी शोबिज से दूर आयरलैंड के नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में एक वरिष्ठ पद पर कार्यरत है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version