Site icon www.4Pillar.news

3 साल बाद अपने बेटे से मिलेंगे शिखर धवन, कोर्ट ने दिया आदेश

3 साल बाद अपने बेटे से मिलेंगे शिखर धवन, कोर्ट ने दिया आदेश

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज Shikhar Dhawan के लिए अच्छी खबर है। वह जल्द ही अपने बेटे जोरावर से मिल पाएंगे। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शिखर धवन की पत्नी आयशा से कहा कि वो अपने बेटे को शिखर धवन और उनके परिवार से मिलाने के लिए ऑस्ट्रेलिया से भारत लेकर आएं।

पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश के अनुसार, 28 जून को सुबह 10 बजे बच्चे की कस्टडी शिखर धवन को सौंप दी जाए। अगर आयशा ऐसा करने में असमर्थ होती है तो अगले 72 घंटे में कोर्ट को अपनी असमर्थता के बारे में बताए।

कोर्ट के आदेश अनुसार, बच्चे को ऑस्ट्रेलिया से भारत लाया जाएगा। बच्चे की यात्रा का प्रबंध करने की जिम्मेदारी आयशा की होगी। जोरावर की यात्रा का खर्च शिखर धवन वहन करेंगे। बच्चा 27 जून से लेकर 4 जुलाई तक भारत में रहेगा उसके बाद अपनी मां के पास ऑस्ट्रेलिया चला जाएगा।

3 साल से नहीं हुई मुलाकात

दरअसल, शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा के बीच तलाक का केस चल रहा है। पिछले दो साल से दोनों अलग रह रहे हैं। शिखर धवन ने अपने बेटे जोरावर से अगस्त 2020 में आखिरी बार मुलाकात की थी। अब दोनों की मुलाकात हो सकती है।

अदालत ने कहा की वर्ष 2020 से शिखर धवन का परिवार बच्चे से नहीं मिला। बच्चे पर केवल मां का हक नहीं होता है। अगर धवन अभी तक अच्छे पिता साबित हुए है तो बच्चे को मिलाने में एतराज क्यों है।

बेटे को देखना चाहते हैं धवन

रिपोर्ट के अनुसार, शिखर धवन अपने बेटे की परमानेंट कस्टडी नहीं मांग रहे हैं। वह सिर्फ अपने बेटे से मिलना चाहते हैं। ऐसे में अदालत ने आयशा को निर्देश दिया है कि वो बच्चे की शिखर धवन और उसके परिवार के मुलाकात कराने खुद लेकर आए या किसी विश्वस्त के साथ भेजे।

शिखर धवन आयशा की शादी

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी ( Ayesha Mukherjee ) की पहली मुलाकात फेसबुक के जरिए हुइ थी। इसके बाद दोनों में प्यार हुआ और शादी रचा ली। आयशा शिखर धवन से उम्र में 10 साल बड़ी है। शिखर धवन आयशा के दूसरे पति हैं। इससे पहले आयशा ने ऑस्ट्रेलिया एक बिजनेमैन से शादी की थी।

Exit mobile version