Site icon 4PILLAR

Shilpa Shetty ने धूमधाम से किया गणपति बप्पा का विसर्जन, पति राज कुंद्रा संग खूब डांस करती दिखी एक्ट्रेस 

Shilpa Shetty ने धूमधाम से किया गणपति बप्पा का विसर्जन, पति राज कुंद्रा संग खूब डांस करती दिखी एक्ट्रेस

Shilpa Shetty : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने आज धूमधाम से गणपति बप्पा को विदाई दी। गणपति विसर्जन में एक्ट्रेस अपने पति राज कुंद्रा और बेटी के साथ खूब डांस करते दिखी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty) गणपति बप्पा की बहुत बड़ी भक्त है। शिल्पा गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को घर लाती है और हर साल  डेढ़ दिन के बाद वे गणेश विसर्जन कर देती है। इस साल भी अभिनेत्री ने कुछ ऐसा ही किया। हाल ही में शिल्पा के गणेश विसर्जन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। इन वीडियो में एक्ट्रेस धूमधाम से बप्पा को विदाई देते नजर आ रही है।

गणपति विसर्जन में खूब नाची Shilpa Shetty

हाल ही में शिल्पा शेट्टी के गणेश विसर्जन की वीडियो सामने आई है। इन वीडियोज में एक्ट्रेस अपने पति राज कुंद्रा और बेटी समीशा के साथ ढोल की थाप पर खूब डांस करते नजर आ रही है। इस दौरान पूरी फैमिली को मैचिंग ऑउटफिटस में देखा जा सकता है।

ढोल बजाते नजर आई शिल्पा

वहीं एक अन्य वीडियो में शिल्पा को ड्रम बजाते हे देखा जा सकता है। इस दौरान अभिनेत्री बेहद खुश नजर आ रही है।

बहन शमिता शेट्टी भी आई नजर

गणपति विसर्जन क दौरान शिल्पा की माँ और बहन शमिता शेट्टी भी वहां मौजूद रही। इस दौरान पूरी फैमिली खुशी -खुशी गणपति बप्पा को विदा करते नजर आई।

Exit mobile version