Site icon www.4Pillar.news

Video : शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाकर पोर्नहब को बेचने के आरोप में किया अरेस्ट

मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया गया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें पोर्नहब पर दिखाने के संगीन आरोप लगे हैं।

मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया गया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें पोर्नहब पर दिखाने के संगीन आरोप लगे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर अश्लील फिल्म बनाने और कुछ एप्स पर दिखाने के संगीन आरोप लगे हैं। इस बारे में मुंबई पुलिस के कमिश्नर ने जानकारी देते हुए कहा कि राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस के पास पुख्ता सबूत है।

मुंबई पुलिस ने कहा कि उसकी क्राइम ब्रांच की पुलिस सेल ने राज कुंद्रा सहित पॉर्नोग्राफी पेश करने के लिए इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साल 2021 के फरवरी महीने में मुंबई में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने से जुड़ा केस दर्ज किया था। इसी पूरे मामले में मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा मुख्य आरोपी है। मुंबई पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पुलिस के पास इसको लेकर पर्याप्त सबूत भी हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल ने एक एफआईआर दर्ज कर राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया । जिसके बाद राज कुंद्रा को आगे की पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में ले जाया गया ।

उनके अलावा अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह सभी अभिनेत्रियों से जबरन अश्लील फिल्मों के लिए न्यूड सीन शूट करवाते थे। वही रिपोर्ट के अनुसार इन फिल्मों को पेड़ मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए रिलीज और डिस्ट्रीब्यूट किया जाता था।

Exit mobile version