Site icon 4PILLAR

Shweta Sehrawat: जन्म, क्रिकेट करियर, पढ़ाई समेत विस्तृत जानकारी

Shweta Sehrawat Birth Cricket Career Education and more

Shweta Sehrawat एक उभरती हुईं भारतीय महिला युवा क्रिकेटर हैं। जो अपनी धांसू बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म 26 फरवरी 2004 को दिल्ली के महिलापुर गाँव में हुआ। नीचे श्वेता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।

Shweta Sehrawat की जीवनी

अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के दम पर छोटी उम्र में घरेलू और अंतराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाली श्वेता सेहरावत इन दिनों डब्ल्यूपीएल 2026 में खेल रही हैं। दिल्ली के महिलापुर में जन्मी श्वेता सेहरावत 2022 में अंडर-19 टीम की कप्तान रह चुकी हैं। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेली गई।

Shweta Sehrawat का प्रारंभिक जीवन

श्वेता सेहरावत क्रिकेट को पसंद करने वाले परिवार में पैदा हुई। उनका जन्म दिल्ली में महिलापुर गांव में 26 फरवरी 2004 को हुआ था। वर्तमान में श्वेता का परिवार दिल्ली के वसंतकुंज में रह रहा है। उनके पिता संजय सेहरावत एक प्रॉपर्टी डीलर हैं। पिता ने ही बेटी को  क्रिकेट में प्रोहत्साहन दिया। उनकी मा एक गृहिणी हैं। श्वेता का एक भाई है। जिनका स्वयं सेहरावत नाम है। उनकी बहन का नाम स्वाति सेहरावत है।

श्वेता सेहरावत की शिक्षा

Shweta Sehrawat ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के बाराखंबा मॉडर्न स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने पंजाब के अमृतसर के हिन्दू कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की।

श्वेता सेहरावत का क्रिकेट करियर

Shweta Sehrawat ने क्रिकेट की प्रैक्टिस बचपन में ही टेनिस बॉल के साथ शुरू की। पिता उनको चार साल वसंतकुंज के लड़कों के साथ क्रिकेट खिलाई। यही प्रैक्टिस आज उनके धाकड़ स्टाइल को दिखाती है, क्योंकि श्वेता ने लड़कों के बीच अपनी क्रिकेट की शुरुआत की। उन्होंने 2016 में 12 वर्ष की उम्र में दिल्ली सीनियर टीम में डेब्यू किया। 2017 से उन्होंने स्टेट लेवल तक खेलना शुरू कर दिया।

श्वेता सेहरावत 2018 में U19 टीम में खेलीं। 2020 में अंडर16 में खेलीं। अंडर16 में उन्होंने हरियाणा टीम के खिलाफ खेलते हुए अर्धशतक जड़ा। मार्च 2021 में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कदम रखा। उन्होंने दिल्ली महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी की। श्वेता WPL में UP Warriorz टीम के लिए खेलीं। उन्होंने India A टीम का प्रतिनिधित्व किया। वे भारतीय महिला टीम का हिस्सा हैं। श्वेता दाय हाथ की बल्लेबाज और ऑफ़ स्पिनर हैं। उन्होंने 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंडर 19 महिला टीम की कप्तानी की और 5-0 से सीरीज जीती।

श्वेता सेहरावत की उपलब्धियां
श्वेता सेहरावत की शादी और नेट वर्थ

Shweta Sehrawat अभी तक अविवाहित हैं। उनकी नेट वर्थ के बारे जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Exit mobile version