सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपना पहला इंस्टाग्राम वीडियो साझा किया है। जिसमें श्वेता कृष्ण भजन गाती हुई नजर आ रही हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता कीर्ति ने गाया दिल को छू लेने वाला कृष्ण भजन, आप भी देखें सुंदर वीडियो

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपना पहला इंस्टाग्राम वीडियो साझा किया है। जिसमें श्वेता कृष्ण भजन गाती हुई नजर आ रही हैं।

एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर अपनी और परिवार की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। श्वेता ने पहली बार अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर रील वीडियो साझा किया है। जिसमें वह बहुत ही मधुर आवाज में कृष्ण भजन ‘गोविंद मेरो है, श्याम मेरो है’ गाती हुईं दिखाई दे रही हैं । उनका ये वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कुछ ही घंटे में श्वेता कीर्ति के भजन वीडियो को 59905 बार लाइक किया जा चूका है।  श्वेता कीर्ति सिंह के इस भजन की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम वीडियो में श्वेता कीर्ति सिंह बैंगनी रंग के सलवार सूट में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने माथे पर बिंदी और हाथों में चूड़ियां पहनी हुई हैं श्वेता कीर्ति पारंपरिक परिधान में काफी खूबसूरत लग रही हैं।

बता दें, श्वेता कीर्ति सिंह अपने हसबैंड  के साथ कैलिफोर्निया में रहती हैं। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन के बाद वह भारत आई थी। भारत में रहते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर सरकार से सीबीआई जांच की मांग की थी। उन्होंने इसी मामले में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवती पर भी शक जताया था।

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 के दिन अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। जिसकी सीबीआई जांच चल रही है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top