Site icon 4PILLAR

सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में किया खुलकर खुलासा,जानिए दोनों के बीच क्या चल रहा है

Sidharth Shukla openly revealed his relationship with Shehnaz Gill

फोटोः सिद्धनाज़

बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के रिलेशनशिप के बारे में जानने के लिए उनके फैन काफी बेताब नजर आते हैं। अक्सर दोनों को एक साथ घूमते हुए, वीडियो या फोटो शेयर करते हुए देखा जा सकता है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि क्या शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला रिलेशनशिप में है। लेकिन अब खुद सिद्धार्थ शुक्ला ने इस बारे में खुद खुलासा किया है।

शुक्ला ने किया गिल के साथ रिश्ते को लेकर खुलासा 

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के रिश्ते के बारे में खुलासा हो गया है। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर उनके फैंस यह जानने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि क्या वह एक दूसरे के रिलेशनशिप में है। लेकिन अब इस बात का खुलासा खुद सिद्धार्थ शुक्ला ने किया है।

फिल्ममेकर करण जौहर ने पूछा था ये सवाल 

दरअसल voot वीकेंड स्पेशल एपिसोड में फिल्ममेकर करण जौहर के साथ बिग बॉस के फैंस की पसंदीदा जोड़ी शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला भी आए थे। करण जौहर और बिग बॉस की लाइव ऑडियंस के सामने सिद्धार्थ शुक्ला ने उनके और शहनाज गिल के रिलेशनशिप के बारे में बड़ा खुलासा किया है।जौहर के सवालों का जवाब देते हुए शुक्ला ने गिल के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ी बात कही है।

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी सिद्धार्थ शुक्ला ने करण जौहर से कहा कि वह दोनों रिलेशनशिप में हैं। सिद्धार्थ शुक्ला का यह जवाब सुनकर जब करण जौहर ने फिर पूछा कि क्या आपका कहना चाहते हैं कि आप दोनों एक रिलेशनशिप में हो। जिसके जवाब में शुक्ला ने हां कहा। इसी के साथ शहनाज गिल ने भी सिद्धार्थ शुक्ला की हां में हां मिला दी।

आपको बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बारे में हर दिन सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं। सिद्धार्थ ने कहा कि कई बार मीडिया में उनके रिलेशन को लेकर या फिर ब्रेकअप को लेकर उल्टी-सीधी बातें होती हैं। जिनमें असल में कोई दम नहीं है।

बताया परिवार का हिस्सा

करण जौहर ने सिद्धार्थ शुक्ला की बात सुनने के बाद उन्हें तुरंत रोकते हुए पूछा कि ‘लेकिन अभी अभी आपने कहा है कि आप और शहनाज गिल रिलेशनशिप में है। जिसके जवाब में सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा कि रिलेशनशिप में है, लेकिन दोस्ती का रिलेशनशिप है। हमारे बीच फ्रेंडशिप का रिश्ता है। करण जौहर ने उन्हें कहा कि यह बात अब यह बात आप घुमा रहे हैं। इसका जवाब देते हुए शुक्ला ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं बोला कि उनके बीच प्यार का रिश्ता था। हालांकि शहनाज और सिद्धार्थ दोनों ने इस बात को बार-बार दोहराया है कि वह एक दूसरे को अपने परिवार का हिस्सा समझते हैं।

बता दे, करण जौहर को मिलने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल बिग बॉस के घर में भी गए थे। सिद्धनाथ ने कंटेस्टेंट के साथ कुछ दिलचस्प खेल भी खेले। सभी ने इस टास्क में दिव्या अग्रवाल को टारगेट किया। हालांकि दिव्या ने हार नहीं मानी। फिलहाल शमिता शेट्टी से, लेकर नेहा भसीन कारण, राकेश बापट ,अक्षरा सिंह जैसे कई सेलिब्रिटीज ने दिव्या को अपना निशाना बनाया है। इन सभी के साथ ही दिव्य ने हमेशा ही अच्छा कनेक्शन बनाने की कोशिश की थी।

Exit mobile version