Site icon www.4Pillar.news

शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में जाने पर बोली बेटी सोनाक्षी सिन्हा,उन्हें बीजेपी बहुत पहले ही छोड़ देनी चाहिए थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने ने कहा ,पिता शत्रुघ्न सिन्हा को पहले ही छोड़ देनी चाहिए थी बीजेपी। बीजेपी के साथ रहते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया था तनाव में रहने का संकेत।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने ने कहा ,पिता शत्रुघ्न सिन्हा को पहले ही छोड़ देनी चाहिए थी बीजेपी। बीजेपी के साथ रहते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया था तनाव में रहने का संकेत।

वरिष्ठ अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को कहा था कि उन्हें बीजेपी छोड़ते हुए दर्द महसूस हो रहा है। शत्रुघ्न सिन्हा 6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होंगे।

सोनाक्षी ने कहा, “यह उनकी पसंद है। अगर आप कहीं खुश नहीं हैं, तो आपको इसे जरूर बदलना चाहिए। जो उन्होंने किया सही किया। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस के साथ उनके नए जुड़ाव के साथ, वह बहुत अधिक अच्छा काम करने में सक्षम होंगे और दमन महसूस नहीं करेंगे। ”

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा,एक वरिष्ठ नेता और राजनीती के जानकार नाते, अटल जी , प्रकाश नारायण जी और लालकृष्ण आडवाणी जी के समय से पार्टी के सदस्य होने के नाते मेरे पिता जी का पार्टी में बहुत सम्मान है।

सोनाक्षी सिन्हा ने इशारों में कहा,’बीजेपी के कुछ सदस्य मेरे पिता जी को वो सम्मान नहीं दे रहे थे जिसके वो हकदार हैं। इसीलिए उनको बीजेपी बहुत पहले ही छोड़ देनी चाहिए थी। मेरे ख्याल से उन्होंने बहुत देर की है। “

Exit mobile version