सोनाक्षी सिन्हा ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बताया बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश जोड़ी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर एक बयान दिया है। उनका ये बयान सोशल की सुर्खियां में छाया हुआ है।

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के उनके फैशन के कारण फिल्म इंडस्ट्री का आइकॉन माना जाता है। सोनाक्षी सिन्हा के अनुसार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बॉलीवुड में सबसे स्टाइलिश है। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ‘ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा’ का डिजिटल फैशन रियलिटी शो ‘फैशन सुपरस्टार’ लांच करने के बाद मीडिया के साथ बातचीत की थी।

इस दौरान जब सोनाक्षी सिन्हा से पूछा गया कि बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश जोड़ी किसकी है। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा ,” मुझे लगता है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की सबसे स्टाइलिश जोड़ी है। रणवीर सिंह का अपना स्टाइल सेंस है ,वह जो भी पहनते हैं उसे वास्तव में अच्छी तरह से कैरी करते हैं। वहीं दीपिका सच में बहुत खूबसूरत है ,इसलिए वह जो भी पहनती है उसमें अच्छी लगती है। ”

जब सोनाक्षी सिन्हा से उनकी फिल्मों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,” दबंग 3 फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। मैं खूब बहुत उत्सुकता से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रही हूं। इस साल मेरी चार फ़िल्में रिलीज हुई हैं ,जिनमें से दबंग 3 इस साल की मेरी आखिरी फिल्म होगी।” आपको बता दें दबंग सीरीज की ये तीसरी फिल्म है। जिसमें सलमान खान लीड रोल में नजर आएंगे।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8966 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “सोनाक्षी सिन्हा ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बताया बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश जोड़ी

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री