Site icon www.4Pillar.news

KBC 11: कौन बनेगा करोड़पति में गलत जवाब देने पर ट्रोल हुई सोनाक्षी सिन्हा

शुक्रवार की शाम को अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले 'कौन बनेगा करोड़पति' के विशेष एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा राजस्थान की एक कारीगर महिला के साथ दिखाई दी।

शुक्रवार की शाम को अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के विशेष एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा राजस्थान की एक कारीगर महिला के साथ दिखाई दी।

कौन बनेगा करोड़पति में खेल के दौरान अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और राजस्थान की प्रतियोगी रुमा देवी से रामायण से संबंधित एक सवाल किया गया। जिसका सोनाक्षी सिन्हा ने गलत उत्तर दिया। सोनाक्षी सिन्हा को एक आसान सवाल का जवाब देने के लिए विशेषज्ञ की मदद लेनी पड़ी। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर टोल किया गया।

सोनी टीवी के कौन बनेगा करोड़पति में बिग बी ने सवाल किया था कि रामायण के अनुसार, हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लेकर आए था ? जिसे विकल्प थे , A सुग्रीव ,B लक्ष्मण, C सीता , D राम। सोनाक्षी सिन्हा और रुमा देवी ने इस सवाल का जवाब सीता होने का अनुमान लगाया। जबकि सोनाक्षी सिन्हा ने राम होने का अनुमान लगाया। जिसके बाद विशेषज्ञ की सलाह लिए जाने पर सही जवाब ‘लक्ष्मण’ मिला। सोनाक्षी सिन्हा के गलत अनुमान पर उनको ट्विटर पर #YoSonakshiSoDumb हैशटैग के साथ ट्रोल किया जा रहा है। तरह-तरह के मेमे बनाए जा रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा ,”सोनाक्षी सिन्हा के दो भाइयों के नाम लव और कुश हैं। पिता का नाम शत्रुघ्न सिन्हा है। घर का नाम रामायण है। फिर भी उन्हें इतने आसान सवाल का जवाब नहीं पता है।” दूसरे यूजर ने ‘इस सवाल को जवाब देकर उन्होंने अपनी कलंक फिल्म के साथ न्याय किया है। ” तीसरे ने लिखा ,” थप्पड़ से डर नहीं लगता है साहेब रामायण से डर लगता है।” इस तरह सोनाक्षी सीना हो ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है।


ट्रोलर्स को जवाब देते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा ,” डियर जागे हुए ट्रोल्स ,मुझे पाइथागोरस प्रमेय, मर्चेंट ऑफ वेनिस, पीरियोडिक टेबल, मुगल राजवंश के कालक्रम  क्या-क्या वो भी याद नहीं है। आगर आपके पास कोई काम नहीं इतना समय है तो कृपया ये सब पे भी मेमे बनाओ। मुझे मेमे से प्यार है।

Exit mobile version