सोनू सूद ने की ‘ग्रेजुएट चायवाली’ की मदद, कहा-‘अब वहां से आपको कोई नहीं हटाएगा’

ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता इन दिनों खूब सुर्खियों में है। दरअसल हाल ही में नगर निगम द्वारा एक एक्शन में उनकी टी-स्टाल की सीज कर दिया था। अब बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए है।

‘ग्रेजुएट चायवाली’ के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता इन दिनों खूब सुर्खियों में है। दरअसल हाल ही में नगर निगम द्वारा एक एक्शन में उनकी टी-स्टाल की सीज कर दिया था। इसके बाद उनका रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में ग्रेजुएट चायवाली ने रोते हुए प्रसाशन पर कंई सवाल खड़े किए थे।

वायरल हुआ था ग्रेजुएट चायवाली का वीडियो

प्रियंका गुप्ता का रोते हुए वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में प्रियंका रोते-रोते कह रही है कि, ‘आप लोग तो हमें जानते ही होंगे, हम है ग्रेजुएट चायवाली। हम हद भूल गए थे अपना। मैंने बिहार में कुछ अलग करने की सोची इसलिए आप लोग भी हमें सपोर्ट कर रहे थे। लेकिन यह बिहार है यहां लड़कियों को आगे बढ़ने का कोई अधिकार नहीं है। यहां पटना में अवैध तरीके से बहुत काम होते है लेकिन वहां सिस्टम एक्टिव नहीं होता है। लेकिन अगर कोई लड़की अपना बिजनेस कर रही है तो उसे बार-बार परेशान किया जाता है।’

सोनू सूद ने की मदद

बता दे की प्रियंका गुप्ता इक्नोमिक्स से ग्रेजुएट हैं। ग्रेजुएशन के दो साल बाद  तक भी जब उन्हें कोई नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने इसी साल पटना महिला  कॉलेज के बाहर चाय की दुकान शुरू की थी। दुकान सीज हो जाने के बाद प्रियंका का रोते हुए वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसके बाद सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए।

सोनू सूद ने एक ट्वीट करते हुए कहा,’ प्रियंका की चाय की दुकान के लिए जगह की व्यवस्था करवा दी है। अब प्रियंका को वहां  से कोई नहीं हटाएगा। बिहार आकर जल्द आपके हाथ की चाय पीते है।’

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version