MTV Roadies के नए सीजन को होस्ट करने के लिए एकदम तैयार है सोनू सूद, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक  

रणविजय सिंघा के MTV Roadies छोड़ने के बाद एक्टर सोनू सूद अब इस शो के आगामी सीजन को होस्ट करेंगे। सोनू सूद को रोडीज में देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड है।

अभिनेता रणविजय सिंघा ने MTV Roadies को छोड़ने का फैसला ले लिया है। रणविजय ने इस शो को 18 साल तक होस्ट किया। उनकी जगह अब बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इस शो को होस्ट करेंगे। इस शो का अगला सीजन साउथ  अफ्रीका में शूट होगा। सोनू के इस शो को होस्ट करने की खबर सुनकर उनके फैंस बहुत उत्साहित है। सोनू के फैंस का उत्साह ट्विटर पर देखा जा सकता है जहां #SonuSoodOnRoadies ट्रेंड करने लगा है।

शेयर किया वीडियो

सोनू सूद ने पंजाब से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनको एक दुकान पर समोसे खाते हुए देखा जा सकता है।  वीडियो में अभिनेता रोडीज शो के बारे में बात कर रहे है और बता रहे है कि रोडीज का अगला सीजन मैं होस्ट करने वाले हूँ और इस सीजन में देश के बेस्ट रोडीज होने वाले है। वीडियो में अभिनेता बता रहे है कि रोडीज का नेक्स्ट सीजन साउथ अफ्रीका में शूट होने वाला है और साउथ अफ्रीका में समोसा मिले या ना मिले इसलिए अभी खा लेना चाहिए।

https://twitter.com/SonuSood/status/1490606910571429890?s=20&t=DURUlnIXNKK7wjeRibllrA

फैंस हुए उत्साहित

सोनू सूद के इस शो में आने की खबर से उनके फैंस काफी उत्साहित है। फैंस ट्विटर पर मीम शेयर कर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे है। आप भी देखिए-

https://twitter.com/imChinmoy18/status/1490614939333312512?s=20&t=DURUlnIXNKK7wjeRibllrA

https://twitter.com/Deepakpatange24/status/1490637368138899460?s=20&t=DURUlnIXNKK7wjeRibllrA

रोडीज की शूटिंग इसी हफ्ते साउथ अफ्रीका में होने वाली है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

One thought on “MTV Roadies के नए सीजन को होस्ट करने के लिए एकदम तैयार है सोनू सूद, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक  

  • Pingback: Punjab Election: इलेक्शन कमीशन ने सोनू सूद की कार जब्त कर पोलिंग बूथ पर जाने से रोका,बहन मालविका यहां से लड़ र

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई
कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई