SSC Constable GD Recruitment: कांस्टेबल जीडी के 39481 पदों पर बंपर भर्ती, जानें विस्तृत जानकारी

SSC Constable GD Recruitment 2024: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कांस्टेबल जीडी के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। सरकारी नौकरी के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल जीडी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। एसएससी ने 39481 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, इंडियन तिब्बत बोर्डर पुलिस बल सहित अन्य कई सुरक्षा बलों में भर्तियां की जाएंगी। इन सभी विभागों में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।

GD भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन करने की शुरूआती तारीख: 5 सितंबर 2024
  • अंतिम तारीख : 14 अक्टूबर 2024
  • ऑनलाइन फीस भरने की अंतिम तिथि : 15 अक्टूबर
  • सीबीटी टेस्ट की संभावित तारीख : जनवरी फरवरी 2025

सिपाही जीडी के लिए आयुसीमा

उम्मीदवार की उम्र 18 से लेकर 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

किस विभाग में कितने पदों पर होगी भर्ती ?

  • NCB: 22
  • SSF: 35
  • SSB: 819
  • Assam Rifles : 1248
  • ITBP: 3017
  • CRPF: 11541
  • BSF: 15654
  • CISF: 7145

Constable GD Recruitment 2025

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर अप्लाई टैब पर क्लिक करें।
  • कांस्टेबल जीडी परीक्षा 2025 पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • फीस भरने के बाद फॉर्म को सब्मिट कर दें।
आवेदन फीस

सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन फीस के रुप में देने होंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला वर्ग,  भूतपूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूर्ण छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया

पहले सीबीटी टेस्ट होगा। उसके बाद सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षा होगी। पुरुषों को 24 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं, महिला वर्ग को निर्धारित समय में 1.6 किलोमीटर की रेस पूरी करनी होगी।

इसके अलावा शारीरिक मापदंड, जैसे कद, छाती का माप लिया जाएगा। उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट भी होगा।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top