Site icon www.4Pillar.news

सुमन राव बनी फेमिना मिस इंडिया 2019, देखें खूबसूरत फ़ोटोग्राफ़

फेमिना मिस इंडिया 2019 का ताज राजस्थान सुमन राव ने जीत लिया है। मुंबई के सरदार वल्ल्भ भाई पटेल स्टेडियम में हुआ था फेमिना मिस इंडिया 2019 समारोह का आयोजन।

फेमिना मिस इंडिया 2019 का ताज राजस्थान सुमन राव ने जीत लिया है। मुंबई के सरदार वल्ल्भ भाई पटेल स्टेडियम में हुआ था फेमिना मिस इंडिया 2019 समारोह का आयोजन।

मुंबई के सरदार वल्ल्भ भाई पटेल स्टेडियम में आयोजित फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में अभिनेत्री हुमा कुरैशी ,चित्रगंधा सिंह ,रेमो,विक्की कौशल , आयुष शर्मा साल 2018 की मिस वर्ल्ड ‘वेनेसा पोंसे’ और शहाने पिकॉक मौजूद रहे। सुमन राव को 2018 की विजेता अनुकृति वास ने ताज पहनाया।

मिस इंडिया 2019 बनी सुमन राव ने चार्टेड अकाउंटेंट की पढ़ाई की है। सुमन के अनुसार वो जीवन में उन चीजों को भी करने की हिम्मत रखती है ,जिन्हे लोग अनिश्चित मानते हैं। सुमन अपने जीवन में सबसे ज्यादा प्रभावित अपने माता-पिता से है। मिस इंडिया 2019 का ख़िताब जीतने वाली सुमन कहती है ,यह उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। साल 2018 की मिस इंडिया प्रतियोगिता में सुमन रनर-अप रही थी।


फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता 2019 में कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस खूबसूरत शाम को पूर्व मिस इंडिया 2017 मानुषी छिल्लर ,करण जौहर और मनीष पॉल ने होस्ट किया। साल 2018 मिस इंडिया का ताज तमिलनाडु की अनुकृति वास ने जीता था।

Exit mobile version