Site icon www.4Pillar.news

सुनील जोशी बने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता

सुनील जोशी को भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई ने हरविंदर सिंह को भी चयनकर्ता बनाया है। सुनील जोशी एमएसके प्रसाद की जगह लेंगे। 

सुनील जोशी को भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई ने हरविंदर सिंह को भी चयनकर्ता बनाया है। सुनील जोशी एमएसके प्रसाद की जगह लेंगे।

काफी समय से ये चर्चा चल रही थी कि पूर्व स्पिनर सुनील जोशी (Sunil Joshi )नए चयनकर्ता बनेंगे। क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी ने मिलकर सुनील जोशी का नाम तय किया है। एडवाइजरी कमेटी में मदन लाल आर पी सिंह और सुलक्षणा नाइक शामिल थे।

आपको बता दें ,सुनील जोशी ने भारत के लिए 69 वनडे और 15 टेस्ट मैच खेले हैं। सुनील जोशी अपने करियर में 615 विकेट लेने में सफल रहे। वहीँ हरविंदर सिंह ने अपने करियर में 16 वनडे मैच और 3 टेस्ट मैच खेले हैं। मुख्य चयनकर्ता की दौड़ में लक्ष्मण शिवरामकृष्णन और वेंकटेश प्रसाद का नाम भी शामिल था।

मौजूदा मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद (MSK Prasad )का कार्यकाल खत्म होने के बाद सुनील जोशी की नई चयन समिति में जतिन परांजपे हरविंदर सिंह देवांग गांधी और सरनदीप सिंह मिलकर काम करेंगे। जतिन परांजपे और सरनदीप सिंह का कार्यकाल एक साल बाद खत्म होगा।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने वाली टीम का चयन अब सुनील जोशी की अध्यक्षता में होगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरिज़ की शुरुआत 12 मार्च से होगी।

Exit mobile version