Site icon 4PILLAR

‘ग़दर 2’ से सामने आया सनी देओल का फर्स्ट लुक, इस बार हैंडपंप नहीं बैलगाड़ी का पहिया उठाए नजर आए एक्टर 

Sunny Deols first look from Gadar 2 surfaced this time the actor was seen lifting the wheel of a bullock cart not a handpump 1

फिल्म ‘ग़दर 2’ से सनी देओल का फर्स्ट लुक सामने आया है। पिछली बार सनी देओल उर्फ़ तारा सिंह ने जहां ‘हैंडपंप’ उखाड़ते हुए दुश्मनो को धूल चटाई थी। वहीं अब की बार एक्टर भारी-भरकम बैलगाड़ी का पहिया उठाए नजर आए।

सनी देओल और अमीषा पटेल की साल 2001 में आई फिल्म ‘ग़दर एक प्रेम कथा’ सुपर डुपर हिट रही थी। वहीं अब इस फिल्म का सीक्वल ‘ग़दर 2‘ काफी चर्चा में बना हुआ है। अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। ‘ग़दर 2’ में भी सनी देओल और अमीषा पटेल ही लीड रोल में नजर आएँगे। वहीं अब हाल ही में इस फिल्म से सनी देओल का फर्स्ट लुक सामने आया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे है।

बैलगाड़ी का पहिया उठाए नजर आए सनी देओल

‘ग़दर एक प्रेम कथा’ में सनी देओल ने जहां अपने ढाई किलो के हाथ से हैंडपंप उखाड़ा था। वहीं अब ‘ग़दर 2’ में वे बैलगाड़ी का पहिया उठाते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान उनके चेहरे पर सेम वही गुस्से वाले एक्सप्रेशन देखे जा सकते है।

ग़दर में सनी देओल का तारा सिंह वाले अवतार में हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन काफी चर्चा में रहा था। वहीं अब ‘ग़दर 2’ में सनी बैलगाड़ी उखाड़ते हुए नजर आएँगे। दरअसल ज़ी स्टूडियों ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी 2023 में आने वाली फिल्मों की झलक दिखाई गई है। इस वीडियो में ‘ग़दर 2’ की भी छोटी सी झलक देखी जा सकती है।

कब रिलीज होगी फिल्म ?

‘ग़दर 2’ से सनी देओल का फर्स्ट लुक देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है और सोशल मीडिया पर #Gadar2 ट्रेंड कर रहा है। हालाँकि अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है लेकिन यह फिल्म साल के मिड में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

Exit mobile version