Site icon 4PILLAR

‘Sushant Moon’ के रूप में मनाया जाएगा सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन, अमेरिकन लूनर सोसाइटी ने दिया एक्टर को खास सम्मान 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को स्पेस के बारे में जानकारी हासिल करने और इस विषय  में बाते करना बेहद पसंद था। एक्टर अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस विषय में पोस्ट शेयर करते रहते थे। स्पेस के बारे में जानने में उनकी दिलचस्पी इतनी अधिक थी कि उन्होंने चाँद पर जमीन तक खरीद  थी।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को स्पेस के बारे में जानकारी हासिल करने और इस विषय  में बाते करना बेहद पसंद था। एक्टर अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी स्पेस के बारे में पोस्ट शेयर करते रहते थे। अंतरिक्ष के बारे में जानने में उनकी दिलचस्पी इतनी अधिक थी कि उन्होंने चाँद पर जमीन तक खरीद  थी।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सिर्फ एक अच्छे एक्टर ही नहीं थे। एक्टिंग के साथ-साथ सुशांत कंई अन्य चीजों में भी दिलचस्पी रखते थे। उनमें से एक था अंतरिक्ष के बारे में नई-नई जानकारी हासिल करना, और इस विषय पर ढेरो बातें करना। सुशांत को चाँद-सितारों से काफी लगाव था। उन्होंने इस बारे में जानकारी हासिल करने के लिए एक दूरबीन खरीद रखी थी जिससे वे घंटो चाँद-सितारों को देखते रहते थे।

‘Sushant Moon’ के रूप में मनेगा सुशांत का जन्मदिन

सुशांत का अंतरिक्ष को लेकर इतने प्यार को देखते हुए हुए अमेरिकन लूनर सोसाइटी ने सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन को सुशांत मून (Sushant Moon) के रूप में मनाने का फैंसला लिया है। अमेरिकन लूनर सोसाइटी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट  पर इस विषय में जानकारी दी है।

अमेरिकन लूनर सोसाइटी ने ‘सुशांत मून’ दिवस के बारे बारे में जानकारी देते हुए लिखा, ‘हमे उम्मीद है कि ‘सुशांत मून’ एक ऐतहासिक और वार्षिक इवेंट बन जाएगा। हालाँकि ये जरुरी नहीं है कि हर बार सुशांत का जन्मदिन अमावस्य के दिन ही आए।’  सुशांत का जन्मदिन 21 जनवरी 2023 को पहली बार सुशांत मून के रूप में मनाया जाएगा। सुशांत के फैंस ये न्यूज़ सुन जरूर ख़ुशी से झूम उठे होंगे।

चाँद पर खरीद रखी थी जमीन

सुशांत सिंह राजपूत ऐसे पहले एक्टर थे जिन्होंने चाँद पर जमीन खरीद रखी थी। इसके अलावा सुशांत ‘चंदा मामा दूर के’ नाम की फिल्म में लीड रोल भी प्ले करने वाले थे। ये फिल्म स्पेस पर आधारित होने वाली थी। इस फिल्म को लेकर वे काफी उत्साहित थे और इस इसकी तैयारियों के चलते वे नासा भी गए थे।

Exit mobile version