सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना थाने में FIR दर्ज कराई,जानें क्या है मामला

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाने में FIR दर्ज कराई है। केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती का बहुत गंभरी आरोप लगाए हैं।

रिया के खिलाफ एफआईआर

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस ने एक नया मोड़ ले लिया है। अभिनेता के पिता केके सिंह ने दिवंगत अभिनेता की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करा दी है। पटना सेंटर जोन के इंस्पेक्टर जनरल संजय सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि सुशांत सिंह के पिता की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत अभिनेत्री रिया चक्रवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर ये आरोप लगाए

पिता केके सिंह का आरोप है कि सुशांत सिंह को रिया चक्रवर्ती से मिलने के बाद ही पता चला कि वो मानसिक रूप से बीमार है। उससे पहले वो ठीक था। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह के स्टार होने का गलत इस्तेमाल किया।

जब भी सुशांत को किसी नई फिल्म के लिए फोन आता था तो वह मुख्य अभिनेत्री बनने की मांग करती थी।

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के पिता का आरोप है कि अभिनेत्री ने उनके बेटे के पैसे का इस्तेमाल किया है। उनके क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर उनका आर्थिक शोषण किया।

रिया सुशांत को ब्लैकमेल करती थी। अभिनेता के पिता ने रिया पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सुशांत सिंह को मानसिक दवाइयों का ओवरडोज दिया था और पिछले साल यह अफवाह फैला दी थी कि उन्हें डेंगू हो गया है।

एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया कि सुशांत सिंह के मोबाइल का सिम कार्ड बदल दिया गया था। जिससे वह अपने परिवार के साथ संपर्क न कर सके।

बेटा केरल में आर्गेनिक खेती करना चाहता था लेकिन रिया ने उसे ऐसा करने से रोका। केके सिंह ने एक्ट्रेस पर यह भी आरोप लगाया कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह के बैंक एकाउंट से 15 करोड़ रुपए अनजान लोगों के खातों ट्रांसफर किए हैं।

सुशांत सिंह का डर

एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह के घर पर काम करने वाले स्टाफ को बदलकर अपने विश्वासपात्रों को काम पर रखा। पिता केके सिंह ने एफआईआर में यह भी दावा किया है कि जब उनकी अपने बेटे से बात हुई थी तो एक्टर ने उन्हें बताया था कि वह इस बात को लेकर काफी डरे हुए हैं कि उन्हें मेन्टल अस्पताल भेज दिया जाएगा।

रिया उठा ले गई थी सामान

अभिनेता सुशांत के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि रिया चक्रवर्ती ने बेटे को गलत दवाइयां लेने के लिए मजबूर किया था। सुशांत सिंह की आत्महत्या से पहले रिया उनका फ्लैट छोड़कर चली गई थी। वह अपने साथ घर का कीमती सामान ,गहने ,क्रेडिट ,डेबिट कार्ड ,लैपटॉप और सुशांत की मेडिकल रिपोर्ट भी ले गई थी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8943 posts and counting. See all posts by 4pillar

3 thoughts on “सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना थाने में FIR दर्ज कराई,जानें क्या है मामला

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री