Site icon 4PILLAR

लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है सुषमा स्वराज और पति कौशल का नाम

Limca Book Of World Records में दर्ज है सुषमा स्वराज का नाम

Limca Book Of World Records: मंगलवार रात को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया है। वे 67 वर्ष की थी और लंबे समय से बीमार चल रही थी। जानिए उनके रिकॉर्ड।

Limca Book Of World Records में दर्ज है सुषमा स्वराज और पति कौशल का नाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री रही सुषमा स्वराज की हालत खराब होने के कारण उन्हें दिल्ली के ‘एम्स’ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां 5 डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुषमा स्वराज और उनके पति स्वराज कौशल का नाम ‘लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज है।

ये उपलब्धि दोनों ने सबसे कम उम्र में प्राप्त की है। महज 25 वर्ष की उम्र में हरियाणा की कैबिनेट मंत्री बनने वाली सुषमा स्वराज का जीवन उपलब्धियों से भरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश-दुनिया के तमाम नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

सुषमा के पति स्वराज कौशल समाजवादी कैंप से जुड़े रहे हैं। कौशल सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। देश में सबसे कम उम्र के राज्यपाल बनने का रिकॉर्ड उनके नाम है। मात्र 38 साल की उम्र में वह मिजोरम के राज्यपाल बन गए थे। स्वराज कौशल 1990 से 1996 के बीच राज्यपाल रहे हैं। मिजोरम में शांति बहाली का श्रेय भी स्वराज कौशल को जाता है। हिमाचल प्रदेश के सोलन में 1952 में जन्मे स्वराज कौशल ने 1975 में सुषमा स्वराज के साथ प्रेम विवाह किया था।

वहीँ सुषमा स्वराज को अपने राजनितिक जीवन में कई उपलब्धियां हासिल हैं। सुषमा स्वराज दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रही। सुषमा  देश की पहली महिला पूर्णकालिक विदेश मंत्री रही। उनके नाम देश सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद होने का रिकॉर्ड दर्ज है। सुषमा स्वराज भारतीय जनता पार्टी की पहली महिला राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रही।

पति और पत्नी की इन उपलब्धियों के कारण दुनियाभर के रिकॉर्ड एकत्रित करने के लिए जानी जाने वाली ‘लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में सुषमा स्वराज और कौशल का नाम दर्ज है।

Exit mobile version