बीजेपी की निलंबित नेता सीमा पात्रा पर आरोप है कि उसने अपनी घरेलू नौकरानी सुनीता को 10 साल तक घर में बंद कर प्रताड़ित किया। सीमा पात्रा भारतीय जनता पार्टी की महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य थी। आरोप लगने के बाद बीजेपी ने तुरंत सीमा पात्रा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया।
झारखंड के रांची मानवता को शर्मशार करने वाली एक खबर सामने आई है। जहां एक रिटायर्ड आईएएस के घर में काम करने वाली आदिवासी महिला को बेरहमी से प्रताड़ित किया गया। ये आरोप बीजेपी की राष्ट्रीय महिला विंग की सदस्य सीमा पात्रा पर लगे हैं। अब बीजेपी से निलंबित सीमा पात्रा को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीमा को रांची से अरेस्ट किया गया है। वहीँ सीमा ने इसे राजनैतिक साजिश करार दिया है।
सीमा पात्रा के घर में काम करने वाली आदिवासी महिला सुनीता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि कभी उसे गर्म तवे से जलाया गया ,अँधेरे कमरे में बंद रखा गया , गर्म रॉड से उसके दांत तोड़े गए। इतना ही नहीं, उसे जीभ से पेशाब साफ करने के लिए मजबूर किया गया। उसने बताया कि उसने कई वर्षों से सूरज की किरण नहीं देखी है। इस सिलसिला पिछले आठ साल से जारी था।
बीजेपी से निलंबित नेता सीमा पात्रा के पति पूर्व आईएएस रह चुके हैं। सीमा का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उसे सस्पेंड कर दिया।
रांची के गुमला गांव की रहने वाली 29 वर्षीय सुनीता लगभग दस साल से सीमा पात्रा के घर में घरेलू सहायिका का काम रही थी। एक पड़ोसी ने सुनीता के बारे में पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता को छुड़ाया गया। फ़िलहाल, सुनीता का इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में चल रहा है।
वहीँ, सीमा पात्रा ने अपनी गिरफ्तारी के बाद कहा कि मुझ पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं , राजनीती से प्रेरित हैं। मुझे झूठे केस में फसाया गया है। “
Aamir Khan Girlfriend: आमिर खान को हाल ही में अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के… Read More
Indo-Pak 1971 war : तालिबान के नेता अहमद यासिर ने ट्वीट कर पाकिस्तान को 1971… Read More
Akshay Twinkle video: अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ… Read More
Little Amma: आलिया भट्ट ने एक ट्वीट करते हुए शाहरुख़ से कहा कि 25 जनवरी… Read More
Deepika Padukone Businesses: दीपिका पादुकोण को बतौर अभिनेत्री सभी जानते हैं। एक्टिंग के अलावा भी… Read More
ICC rankings: ICC की टी 20 रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या, ईशान… Read More