स्वरा भास्कर ने खोला अपनी सौतन का राज, जन्मदिन पर दी बधाई

Swara Bhaskar: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बयानों के चलते सुर्ख़ियों में रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी सौतन को जन्मदिन की बधाई दी है। स्वरा की पोस्ट खूब वायरल हो रही है।

Swara Bhaskar ने खोला अपनी सौतन का राज

अपनी बेबाकी के लिए मशहूर स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी राय बेबाकी से रखती रहती हैं। हालांकि, अपनी बयानबाजी को लेकर उन्हें कई बार ट्रोल भी होना पड़ता है लेकिन वह बिना किसी की परवाह किए अपने विचार रखती रहती हैं।

इसी बीच  स्वरा भास्कर ने अपने पति फ़हद अहमद की पहली पत्नी यानि अपनी सौतन को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही स्वरा ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटोज में कुछ स्वरा और फ़हद की शादी की हैं और कुछ फंक्शन की हैं। स्वरा ने वे तस्वीरें शेयर की हैं, जहां उनके पति की पहली पत्नी शादी में मौजूद रही। अब आप भी चौंक गए होंगे। हम यहां बात कर रहे के स्वरा भास्कर के पति फ़हद अहमद के दोस्त आरिश कमर की। जिसे स्वरा भास्कर अपनी सौतन मानती हैं।

स्वरा भास्कर की पोस्ट

दरअसल,स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आरिश कमर की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए स्वरा भास्कर ने आरिश कमर को बर्थडे विश किया है। स्वरा भास्कर ने लिखा ,” हमारे दोस्त, कामरेड और फहद की ओरिजिनल पत्नी आरिश कमर को जन्मदिन की बधाई। हमारा साथ देने के लिए धन्यवाद। ध्यान रहे कि सभी अदालती कागजात समय पर जमा किए गए हैं। सबसे अच्छी सौतन बनने के लिए शुक्रिया। ”

फ़हद अहमद और स्वरा भास्कर की शादी

स्वरा भास्कर की इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि काफी लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। बता दें, फ़हद अहमद और स्वरा भास्कर ने इसी साल फरवरी महीने में शादी रचाई थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीती-रिवाज के साथ शादी की थी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version