Roshan Singh Sodhi : Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह 25 दिन पहले अचानक लापता हो गए थे। उनके पिता ने दिल्ली पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मशहूर टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह गुमशुदगी के 25 दिन बाद घर लौट आए हैं। करीब एक महीने तक गुम रहने के बाद वह खुद घर लौटे हैं। उनकी गुमशुदगी के दौरान ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि किसी ने उनका अपहरण कर लिया है। वापस लौटने के बाद पुलिस ने गुरुचरण सिंह से पूछताछ की।
एक्टर ने पुलिस को बताया कि वह दुनियादारी छोड़कर कर धार्मिक यात्रा पर निकले थे। इस दौरान वह पंजाब के लुधियाना, अमृतसर सहित देश के कई गुरुद्वारों में रहे। फिर उन्हें घर की याद आई और वापस लौट आए।
बता दें, गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल 2024 को घर से मुंबई के लिए रवाना होने के लिए निकले थे। उनके लापता होने की खबर 26 अप्रैल को उस समय सामने आई जब सिंह के पिता ने दिल्ली पुलिस में उनके गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अपहरण का केस समझ कर जांच शुरू कर दी थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, गुरुचरण सिंह 25 अप्रैल तक दिल्ली में ही थे फिर उनका मोबाइल बंद हो गया था। जांच के दौरान पुलिस को ये भी मालूम हुआ कि सिंह आर्थिक तंगी झेल रहे थे और जल्द ही उनकी शादी होने वाली थी।
पुलिस के जांच में गुरुचरण सिंह को लेकर कई बातें सामने आईं। 22 अप्रैल को गुरुचरण सिंह घर से मुंबई के लिए रवाना हुए थे लेकिन वह गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंचे थे। जो आदमी उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर रिसीव करने वाला था, सिंह ने उसको भी गलत जानकारी दी थी। इसी दौरान सिंह ने एक एटीएम से 14 हजार रुपए की राशि भी निकाली थी।
तफ्तीश में पता चला कि गुरुचरण सिंह के दस बैंक एकाउंट्स हैं। इतना ही नहीं उनके दो से अधिक जीमेल अकाउंट भी हैं। उनके करीबी लोगों ने पुलिस को बताया था कि सिंह का झुकाव धर्म की तरफ बढ़ गया था और वह पहाड़ पर जाने की बात कर रहे थे। उनको आखिरी बार ई-रिक्शा से उतरकर पैदल जाते हुए देखा गया था।
वहीं, गुरुचरण सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने मशहूर टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उलटा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया था। पहले वह इस शो का हिस्सा 2008 से लेकर 2013 तक रहे। बाद में उन्होंने किसी कारण से इस शो को छोड़ दिया था। इसके बाद गुरुचरण सिंह फिर शो में दोबारा नजर आए। उन्होंने 2020 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ दिया था। TMKUC के बाद वह किसी दूसरे शो में नजर नहीं आए।
Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei