Chief selector

विराट कोहली ने अक्टूबर 2021 में घोषणा की थी कि वह T20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ देंगे। इसके बाद अगले 2 महीने तक विराट कोहली और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच कप्तानी विवाद काफी जारी रहा। इस पूरे विवाद पर अब चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान करते समय भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता ने प्रेस वार्ता में कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने विराट कोहली से टी20 की कप्तानी नहीं छोड़ने का अनुरोध किया था। Chetan Sharma  ने कहा कि बोर्ड ने विराट कोहली से कहा था कि इस बारे में वर्ल्ड कप के बाद बात करेंगे।
Cricket

चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने विराट कोहली पर किया पलटवार, कहा- सभी ने उन्हें T20 टीम की कप्तानी नहीं छोड़ने को बोला था

विराट कोहली ने अक्टूबर 2021 में घोषणा की थी कि वह T20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी

Scroll to Top