नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग में देरी को लेकर दिल्ली में बड़ी संख्या में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान डॉक्टरों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। दोनों पक्षों का दावा है कि उनकी तरफ से कई लोग घायल हुए हैं। रेजिडेंट डॉक्टर ने अपना आंदोलन तेज करते हुए सोमवार को सांकेतिक रूप से अपने लैब में पहनने वाले कोट लौटा दिए थे। डॉक्टरों का आंदोलन जारी रहने से केंद्र सरकार द्वारा संचालित तीन अस्पतालों, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लेडी हार्डिंग अस्पताल और सफदरजंग अस्पताल के साथ ही दिल्ली सरकार के कुछ सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलाज प्रभावित हुआ।
National

NEET-PG 2021 काउंसिलिंग में देरी को लेकर दिल्ली पुलिस और रेजिडेंट डॉक्टर्स के बीच विरोध पदर्शन के दौरान भिड़ंत

नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग में देरी को लेकर दिल्ली में बड़ी संख्या में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान […]