Talwiinder and Disha Patani relationship: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी और पंजाबी सिंगर तलविंदर के बीच रिलेशनशिप की चर्चाएं काफी तेज हैं। आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Talwiinder और Disha Patani का relationship
25 जनवरी 2026 को मुंबई को मुंबई में आयोजित लोलपालूजा इंडिया म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान दिशा पटानी और पंजाबी सिंगर तलविंदर को एक-दूसरे का हाथ थामे हुए सार्वजनिक रूप से देखा गया। इस इवेंट में तलविंदर ने परफॉर्मेंस भी दी थी। जिसके बाद वे दिशा पटानी के साथ हाथ में हाथ डाल भीड़ के बीच निकले।
नूपुर सेनन की शादी में साथ नजर आए थे तलविंदर और दिशा पटानी
Talwiinder और Disha Patani के relationship खबरें नूपुर सेनन की शादी के दौरान शुरू हुई थीं। जब उन्हें उदयपुर में नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में एक साथ देखा गया था। उदयपुर में भी उन्हें हाथ पकड़े हुए स्पॉट किया गया था।
Talwiinder का चेहरा रिवील होना
तलविंदर सिंह कौन हैं ?
Talwiinder एक लोकप्रिय पंजाबी गायक हैं। वे गीतकार और संगीत निर्माता भी हैं। वे ख्याल,धुंधला और विशेस जैसे पंजाबी गानों के लिए फेमस हैं। तलविंदर सिंह सिद्धू का जन्म पंजाब के तरन तारण में हुआ था। वे अमेरिका के सैन-फ्रांसिस्को में पले-बढ़े हुए हैं।
दिशा पटानी के बारे में
Disha Patani एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं। वे कल्कि, यौद्धा, एक विलेन रिटर्न जैसी फिल्मो में नजर आ चुकी हैं। वे 13 फरवरी को रिलीज होने वाली ओ रोमियो फिल्म में नजर आने वाली हैं। शुरूआती दिनों में उनका नाम जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ भी जुड़ चूका है। आजकल दिशा पटानी और तलविंदर के रिलेशनशिप की खबरें खूब वायरल हो रही हैं। हालांकि, न तो कभी खुद दिशा पटानी ने और न ही तलविंदर सिंह सिद्धू ने इस बारे में कोई आधिकारिक ब्यान नहीं दिया है।

