Site icon www.4Pillar.news

तमिल अभिनेता विवेक का हार्ट अटैक के बाद हुआ निधन

साउथ अभिनेता विवेक चेन्नई के अस्पताल में भर्ती थे। विवेक को 16 अप्रैल को हार्ट अटैक आने के बाद चेन्नई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले विवेक ने 15 अप्रैल को COVID 19 वैक्सीन भी लगवाई थी।

साउथ अभिनेता विवेक चेन्नई के अस्पताल में भर्ती थे। विवेक को 16 अप्रैल को हार्ट अटैक आने के बाद चेन्नई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले विवेक ने 15 अप्रैल को COVID 19 वैक्सीन भी लगवाई थी।

अभिनेता विवेक का चेन्नई के अस्पताल में 59 साल की उम्र में निधन हो गया है। 16 अप्रैल 2021 को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर उन्हें ईसीएमओ ट्रीटमेंट दे रहे थे । अभिनेता डॉक्टर की निगरानी में आईसीयू में भर्ती थे। आज शनिवार सुबह 4:45 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर विवेक ने कोविड-19 का पहला डोज भी लिया था। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से मुलाकात कर वेसलीन लगाने की जरूरत के बारे में बताया था।

उन्होंने अपने दोस्त के साथ 15 अप्रैल को सरकारी अस्पताल में जाकर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए उन्होंने प्राइवेट अस्पताल की जगह सरकारी अस्पताल क्यों चुना बताया था।

हार्ट अटैक आने से पहले विवेक ने कहा था कि सरकारी अस्पताल तक लोगों की पहुंच ज्यादा है। उन्होंने कहा था,” मैं आपको बताना चाहता हूं कि कोविड-19 वैक्सीन सुरक्षित है। हम यह न सोचे कि अगर हम कोरोना वैक्सीन लगवा लेंगे तो हम बीमार नहीं पड़ेंगे। ध्यान तो हमें फिर भी रखना पड़ेगा। वैक्सीन इस बात के लिए हमें बस निश्चिंत कर सकती है कि इसे लगाने के बाद खतरा पहले के मुकाबले कम हो जाएगा।”

अभिनेता और कॉमेडियन विवेक, रजनीकांत , कमल हासन , विजय , माधवन और विक्रम जैसे सुपरस्टार के साथ काम कर चुके थे। माधवन के साथ ‘रन’ फिल्म में काम करने के लिए उन्हें पदम श्री अवार्ड से नवाजा गया था।

Exit mobile version