Anushka Yadav और Tej Pratap Yadav के बिच पहले रिलेशनशिप के चर्चे रहे। अब अनुष्का यादव ने एक बेटी को जन्म दिया है। तेज प्रताप यादव ने साफ इंकार किया है कि बच्ची से उनका कोई संबंध नहीं है।
Anushka Yadav और Tej Pratap Yadav का रिलेशनशिप
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव (Anushka Yadav) ने 8 फरवरी 2026 को एक बेटी को जन्म दिया है। लालू के लाल ने स्पष्ट इंकार कर दिया है कि नवजात बच्ची से उनका कोई लेना देना नहीं है। वह पहले तेज प्रताप यादव के साथ कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थीं। दोनों के रिलेशनशिप की खबर 2025 में सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
तेज प्रताप ने खारिज की Anushka Yadav से रिश्ते की बात
लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनका अनुष्का यादव और नवजात बच्ची से कोई रिश्ता नहीं है। उन्होंने इसे खुद के खिलाफ साजिश बताया है। तेज प्रताप यादव ने बच्ची के पिता होने की अफवाहों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि अनुष्का यादव का आकाश भाटी से संबंध है। आकाश भाटी को गोला रोड, पटना निवासी बताया गया है।
तेज प्रताप ने बताया साजिश
सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ने के बाद तेज प्रताप ने इसे जयचंदों की साजिश करार दिया है। इससे पहले 2025 में तेज प्रताप के फेसबुक अकाउंट पर अनुष्का यादव के साथ 12 साल पुराने रिश्ते का दावा किया गया। लेकिन बाद में यह पोस्ट डिलीट कर दी गई और सफाई में बताया कि फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। जिसके बाद लालू प्रसाद यादव ने उन्हें घर और पार्टी से बाहर कर दिया था। अब अनुष्का के बेटी होने पर तेज प्रताप ने सबको नकारा बताते हुए, साजिश का आरोप लगाया है। बच्चे के पिता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Anushka Yadav और Tej Pratap Yadav के पुराने रिश्ते का खुलासा
तेज प्रताप यादव की फेसबुक पोस्ट वायरल
फेसबुक पोस्ट पर लिखा गया ,”मैं तेज प्रताप यादव हूँ और फोटो में नजर आ रही यह अनुष्का यादव है। हम 12 साल से एक दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं। हम रिलेशनशिप में हैं। यह पोस्ट शेयर होने के कुछ घंटे बाद डिलीट कर दी गई। तेज प्रताप ने बाद में दावा किया था कि अकाउंट हैक हो गया था और फोटो एडिटेड है। जिसके बाद लालू प्रसाद ने तेज प्रताप को घर से निकाल दिया था। पोस्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।
कौन हैं Anushka Yadav Tej Pratap Yadav की कथित गर्लफ्रेंड
Anushka Yadav की नेट वर्थ
अनुष्का यादव एक मध्यम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी इनकम के सोर्स की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। उनकी शिक्षा या पेशे के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा विवरण उपलब्ध नहीं है। वे सिर्फ तेज प्रताप यादव के साथ कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक बेटी की माँ बनने के बाद Anushka Yadavफिर सुर्ख़ियों में हैं। हालांकि, तेज प्रताप यादव ने अनुष्का की बेटी के पिता होने के दावे से साफ इंकार कर दिया है।

