Site icon 4PILLAR

Tej Pratap Yadav: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने किया रिलेशनशिप का ऐलान, कहा- ‘मैं 12 सालों से अनुष्का के साथ…’ 

Tej Pratap Yadav ने किया रिलेशनशिप का ऐलान

तेज प्रताप यादव, अनुष्का यादव के साथ

Tej Pratap Yadav: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने हाल ही में एक पोस्ट  शेयर करते हुए अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि वे पिछले 12 सालों से अनुष्का यादव नाम की एक महिला के साथ रिश्ते में है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते है। इसी बीच हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट कर सनसनी मचा दी है। दरअसल हाल ही में लालू के लाल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया की वे पिछले काफी समय से एक महिला के साथ रिलेशनशिप में है।

Tej Pratap Yadav इस महिला को कर रहे डेट

दरअसल कुछ समय पहले ही तेज प्रताप यादव ने एक महिला के साथ एक तस्वीर फेसबुक पर शेयर की है। इस  तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही है उनका नाम अनुष्का यादव है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते है और प्यार भी करते है। हम लोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहे है। मैं बहुत दिनों से आप लोगों से ये बात कहना चाहता था लेकिन समझ नहीं आ रहा था कि कैसे कहूं। इसलिए आज इस पोस्ट के माधयम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूँ। आशा करता हूँ कि आप लोग मेरी बात समझेंगे।”

वहीं इस पोस्ट के सामने आते ही लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे है। कंई लोगों का मानना है कि तेज प्रताप अब जल्द ही शादी करने वाले है।

2018 में हुई थी तेज प्रताप यादव की शादी

बता दे कि तेज प्रताप यादव ने साल 2018 में चंद्रिका रॉय की बेटी ऐश्वर्या राय से शादी की थी। ये शादी काफी धूमधाम से हुई थी,जिसमें कंई बड़ी हस्तियां भी शामिल  हुई थी। लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी और दोनों जल्द ही अलग हो गए। बता दे कि तेज प्रताप और ऐश्वर्या ने एक दूसरे पर कंई आरोप लगाए थे। हालाँकि अभी दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।

Exit mobile version