Site icon 4PILLAR

Tejasswi Prakash Birthday: जन्मदिन पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची तेजस्वी प्रकाश, बाबा महाकाल से की ये खास कामना 

Tejasswi Prakash Birthday: महाकाल के दर्शन करने पहुंची तेजस्वी प्रकाश

Tejasswi Prakash Birthday: एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आज अपने जन्मदिन पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। तेजस्वी भस्म आरती में शामिल हुई और…

टीवी की मशहूर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश आज 10 जून को अपना 32वां जन्मदिन (Tejasswi Prakash Birthday Date) मना रही है। एक्ट्रेस ने अपने इस खास दिन की शुरूवात भगवान के आशीर्वाद के साथ की। दरअसल अपने बर्थडे पर तेजस्वी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। इस दौरान वे भस्म आरती में शामिल हुई।

महाकालेश्वर मंदिर पहुंची तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash Birthday)

दरअसल हाल ही में तेजस्वी प्रकाश के महाकालेश्वर मंदिर वीजिट की कंई तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। एक वीडियो में तेजा को अन्य भक्तों के साथ भस्म आरती में शामिल होते देखा जा सकता है। वहीं इसके बाद पुजारी जी ने उनकी पूजा करवाई और उन्हें आशीर्वाद भी दिया।

बाबा महाकाल से तेजस्वी ने मांगी ये चीज

वहीं पूजा अर्चना के बाद तेजस्वी ने वहां मौजूद मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने कहा- ‘मैंने आज महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की और भस्म आरती में शामिल हुई। आज मेरा जन्मदिन भी है और मेरे दिन की शुरूवात यहां 3 बजे ही हो गई थी। मुझे बहुत खुशी हो रही है। वहीं जब एक्ट्रेस से पुछा गया कि उन्होंने बाबा से क्या माँगा तो एक्ट्रेस ने कहा, ‘अब मैंने क्या कामना की है वो तो मेरे और महाकाल के बीच में ही है। लेकिन सभी के लिए यही माँगा है कि सभी खुश रहे, सुखी रहे और मेहनत करते रहे।’

वहीं उन्होंने भस्म आरती में शामिल होने के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘मुझे वहाँ बहुत सुकून महसूस हो रहा था। वहां बहुत एनर्जेटिक माहौल था। वहां की वाइब्रेशन बहुत स्ट्रांग होती है। इसलिए मुझे काफी स्ट्रांग महसूस हो रहा है।”

शेयर की ये तस्वीर

वहीं तेजस्वी प्रकाश ने खुद भी महाकालेश्वर मंदिर से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ” और इस तरह मैंने अपने बर्थडे की शुरूवात की।”

यह भी देखें: करण कुंद्रा ने यॉट पर मनाया गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश का बर्थडे, तस्वीरें शेयर कर बोले- हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस</a

Exit mobile version