Site icon 4PILLAR

चाईबासा एयरपोर्ट पर दोस्त के साथ घूमने गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ दस लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Chaibasa एयरपोर्ट पर इंजीनियर के साथ दस लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Chaibasa: मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक ने कहा कि पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

महिला अपने भाई के दोस्त के साथ चाईबासा एयरपोर्ट पर घूमने गई थी। जहां दस लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

Chaibasa एयरपोर्ट पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ दस लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

झारखंड में रेप के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार शाम को अपने भाई के दोस्त के साथ पुराना चाईबास  एयरपोर्ट पर घूमने गई 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ दस लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। युवती की हालत नाजुक है और उसका इलाज चाईबासा सदर अस्पताल में चल रहा है। बदमाशों ने युवती और उसके दोस्त के साथ मारपीट भी की , उसका मोबाइल और नकदी छीनी।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर है पीड़िता

युवती ने बताया कि वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और एक प्रतिष्ठित कंपनी में काम करती है। गुरुवार देर शाम को अपने भाई के दोस्त के साथ चाईबासा एयरपोर्ट पर घूमने गई थी , तभी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

गुरुवार शाम को अपने दोस्त के साथ स्कूटी से पुराना चाईबासा एयरपोर्ट घूमने गई थी। जहां दस लोग आ धमके और दोनों से पूछा कि यहां क्या कर रहे हो। उसके बाद बदमाशों ने कहा कि आज इन दोनों को यहां से जाने नही देना है। इतना कहते ही बदमाशों ने युवती और युवक पर हमला कर दिया। दोनों के साथ मारपीट की , पर्स , मोबाइल और कैश लूट लिया।

खींचकर ले गए बदमाश

चाईबासा एयरपोर्ट पर घूमने गई युवती को बदमाशों ने उसके भाई के दोस्त के सामने ही खींच लिया और उसको सुनसान जगह पर ले गए। उसके साथ बारी बारी से गैंगरेप किया। युवती मदद की गुहार लगाती रही। किसी ने मदद नही की। इस दौरान साथ में गया हुआ भाई का दोस्त भी किसी तरह अपनी जान बचाकर घटना स्थल से भाग निकला।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश वहां से फरार हो गए। किसी तरह से वह स्कूटी चलाकर एयरपोर्ट के पास किराना दुकान पर पहुंची। यहां दुकानदार से फोन लेकर दोस्त से बात की। दोस्त ने उसे वहीँ रुकने के लिए कहा।

इसी दौरान घटना स्थल से बचकर निकले युवक ने मुफस्सिल थाना में मामले की जानकारी दी। रात नौ बजे के करीब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जिसके बाद पीड़िता का ब्यान दर्ज कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फ़िलहाल सभी आरोपी फरार चल रहे हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version