Teri Ada: एक बार फिर साथ नजर आएँगे शिवांगी जोशी और मोहसिन खान, वीडियो देख खुशी से झूम उठे फैंस 

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले है। दोनों ने गाने की एक झलक शेयर की जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है।

मोहसिन खान और शिवांगी जोशी को ‘सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर में पहचान मिली। फैंस दोनों को उनके असली नाम से कम लेकिन कार्तिक और नायरा के नाम से ज्यादा जानते है। फैंस को दोनों की जोड़ी इतनी पसंद है कि लोगों ने इनकी जोड़ी को कायरा नाम तक दे दिया। परंतु सीरियल ‘ये रिश्ता’ छोड़ने के बाद फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए तरसते है। परंतु कार्तिक और नायरा के फैंस के लिए एक खुशखबरी है अब एक बार फिर आप अपनी चहीती जोड़ी को साथ में देख सकेंगे।

तेरी अदा में साथ नजर आएँगे Shivin

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान Teri Ada नाम के म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आने वाले है। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर अपने नए म्यूजिक वीडियो की झलक शेयर की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवांगी कुछ उदास सी नजर आ रही है और मोहसिन उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे है।

DDLG की धुन पर मोहसिन-शिवांगी का डांस

एक अन्य वीडियो में दोनों को फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के गाने की धुन पर डांस करते देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवांगी और मोहसिन सरसों के खेत में खड़े है और मोहसिन बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान के आइकॉनिक पोज को रीक्रिएट कर रहे है। दोनों को साथ में देख फैंस को सीरियल ‘सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नायरा और कार्तिक की याद जरूर आ गई होगी।

टीवी सितारों ने भी किया कमेंट

शिवांगी-मोहसिन दोनों को लम्बें समय बाद साथ देख जाने-माने सितारे भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। सीरियल अनुपमा फेम ‘रुपाली गांगुली ने कमेंट करते हुए लिखा,’तुम दोनों कितने क्यूट हो…शानदार केमिस्ट्री…तुम दोनों को साथ में देखना बहुत मिस करती हूँ।

फैंस भी दोनों को साथ में देखने के लिए काफी उत्साहित है, कमेंट सेक्शन में फैंस का उत्साह देखा जा सकता है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘Shivin इज बैक।’एक फैन तो दोनों को लम्बें समय बाद साथ में देखकर रोने ही लगी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8972 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “Teri Ada: एक बार फिर साथ नजर आएँगे शिवांगी जोशी और मोहसिन खान, वीडियो देख खुशी से झूम उठे फैंस 

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री