Site icon www.4Pillar.news

Thalaivi: कंगना रनौत की फिल्म “थलाइवी” इस दिन होगी सिनेमाघरो में रिलीज, एक्ट्रेस ने खुद पोस्टर शेयर कर दी जानकारी 

 कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से पोस्टर शेयर कर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म "थलाइवी" की रिलीज डेट की जानकारी दी है। 

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्टर शेयर कर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म “थलाइवी” की रिलीज डेट की जानकारी दी है।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के फैंस कब से उनकी फिल्म ‘Thalaivi’ का इंतजार कर रहे थे। आज कंगना ने अपने फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए अपनी फिल्म ‘थलाइवी’ की रिलीज डेट बता दी है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि उनकी फिल्म सिनामघरो में रिलीज होगी।

कंगना ने की अपनी फिल्म ‘थलाइवी’ की रिलीज डेट की घोषणा

अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर के अनुसार उनकी फिल्म 10 सितम्बर को सिनामघरो में रिलीज होने जा रही है। पोस्टर में उनके साथ अभिनेता अरविन्द स्वामी भी दिखाई दे रहें हैं।

पोस्टर को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ” एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व की कहानी बड़े पर्दे पर दिखने की हक़दार है। थलाइवी के लिए रास्ता बनाये क्योंकि यह सिनेमा की दुनिया में एक सुपरस्टार की एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है। थलाइवी 10 सितम्बर को सिनेमाघरो में रिलीज हो रही है।”

यहां देखिये कंगना का ये पोस्ट

“थलाइवी” की रिलीज डेट के बारे में जानकर कंगना के फैंस जरूर खुश हुए होंगे। क्योंकि वे कब से कंगना की इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। हालाँकि पहले फैंस कयास लगा रहे थे कि कंगना की यह फिल्म सिनामघरो की बजाय ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। लेकिन कंगना रनौत ने अब ये साफ कर दिया है कि उनकी फिल्म सिनमाघरो में रिलीज होगी।

Exit mobile version