‘थलाइवी’ में कंगना की जोरदार एक्टिंग को लोगो द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल द्वारा कुछ ऐसा खुलासा किया गया है जिससे सब हैरान हैं।
कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म “थलाइवी” को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी फिल्म कल 10 सितम्बर को रिलीज हो चुकी है। थलाइवी में कंगना ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का अभिनेत्री से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया है। हाल ही में अभिनेत्री और जानी-मानी होस्ट सिमी ग्रेवाल ने खुलासा किया है कि जयललिता कंगना रनौत नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन को अपनी बायोपिक में देखना चाहती थी।
हाल ही में सिमी ग्रेवाल एक्ट्रेस कंगना रनौत द्वारा रखी गयी थलाइवी की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची। फिल्म देखने के बाद सिमी ने कंगना की एक्टिंग को सराहा और साथ ही साथ जयललिता से जुड़ा एक खुलासा भी किया।
ऐश्वर्या को अपने रोल में देखना चाहती थी जयललिता
सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, “वैसे में कंगना की कट्टरपंथी टिप्पणीयों का समर्थन नहीं करती। लेकिन मैं उनके एक्टिंग टैलेंट को जरूर स्पोर्ट करती हूँ। थलाइवी में उन्होंने अपना दिल और आत्मा दोनों दिए हैं। जया जी चाहती थी कि ऐश्वर्या राय बच्चन उनका किरदार निभाए लेकिन मेरा अनुमान है कि जया जी ने कंगना के किरदार को अनुमति दे दी है। जहां तक अरविन्द स्वामी की बात है वे MGR के अवतार में हैं। ”
Altho I do not support #KanganaRanaut's radical comments..I do support her acting talent. In #Thailavii she gives it her heart & soul! Jaya-ji wanted Aishwarya to play her..my hunch is JJ wud hv approved of Kangana's portrayal👍. As for @thearvindswamy he is MGR reincarnate!!
— Simi_Garewal (@Simi_Garewal) September 10, 2021
बात करे कंगना रनौत के वर्क फ्रंट कि तो अभिनेत्री जल्द धाकड़ और तेजस फिल्मों में नजर आयंगी।

