Site icon 4PILLAR

Thalapathy Vijay ने अभिनय से लिया संन्यास, अब करेंगे ये काम

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay retires from acting: तमिल सिनेमा के सुपर स्टार थलापति विजय ने अपने 33 साल के अभिनय करियर को अलविदा कह दिया। उन्होंने यह घोषणा Jana Nayagan फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट में की।

Thalapathy Vijay ने अभिनय को कहा अलविदा

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय ने अपनी 33 साल लंबी एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 27 दिसंबर 2025 को मलेशिया में अपनी आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) के ऑडियो लॉन्च इवेंट में यह घोषणा की। इस इवेंट में करीब 1 लाख फैंस मौजूद थे। Thalapathy Vijay ने इमोशनल स्पीच में कहा कि वे सिनेमा छोड़ रहे हैं ताकि अपने फैंस की सेवा कर सके। फैंस ने  ही उन्हें सब कुछ दिया।

Thalapathy Vijay ने की बड़ी घोषणा

थलापति विजय ने कहा , “फैंस ने मुझे सब कुछ दिया है। इसलिए मैं उनके लिए सिनेमा छोड़ रहा हूं। अगले 30-33 साल तक मैं उनके लिए खड़ा रहूंगा।” विजय ने यह भी बताया कि करियर की शुरुआत से ही उन्हें हर तरह की आलोचना का सामना करना पड़ा, लेकिन फैंस हमेशा उनके साथ रहे। यह इवेंट “थलापति थिरुविज़ा” के नाम से आयोजित हुआ था। जहां विजय ने आखिरी बार स्टेज पर फिल्म के गाने “थलापति कचेरी” पर डांस भी किया।

थलापति विजय की जन नायकन फिल्म की रिलीज डेट

जन नायकन विजय की 69वीं और आखिरी फिल्म होगी। जो 9 जनवरी 2026 को पोंगल पर रिलीज होगी। यह फिल्म डायरेक्टर एच. विनोथ ने डायरेक्ट की है। जिसमें पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, प्रियमणि आदि हैं। म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर का है। फिल्म एक पॉलिटिकल एक्शन एंटरटेनर है। यह विजय के सिनेमा करियर का यादगार अंत होगी।

विजय ने पहले दिया था ये संकेत

विजय ने पहले ही 2024 में घोषणा की थी कि वे GOAT (The Greatest of All Time) के बाद सिर्फ एक फिल्म करेंगे और फिर फुल-टाइम पॉलिटिक्स में आएंगे।

Thalapathy Vijay की प्रमुख फ़िल्में

Thalapathy Vijay ने 10 साल की उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू किया (वेत्री, 1984) और लीड रोल में नालैया थीरपु (1992) से। 33 साल में 68 फिल्में कीं (जन नायकन 69वीं)। कुछ ब्लॉकबस्टर और नोटेबल फिल्में हैं।

Thalapathy Vijay रोमांटिक हीरो से एक्शन स्टार बने, और तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनके फैंस उन्हें “थलापति” कहते हैं।

Thalapathy Vijay की टोटल नेट वर्थ

2025 तक थलापति विजय की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 600 करोड़ रुपये है। वे भारत के सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर्स में से एक हैं।

Thalapathy Vijay का राजनीतिक करियर

विजय ने 2 फरवरी 2024 को अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) लॉन्च की। यह सेक्युलर सोशल जस्टिस पर आधारित है, पेरियार, अंबेडकर और मार्क्सवाद से इंस्पायर्ड है। पार्टी DMK और BJP दोनों की विरोधी है।

Thalapathy Vijay की पॉलिटिकल एंट्री तमिलनाडु पॉलिटिक्स में बड़ा बदलाव ला सकती है, क्योंकि उनकी फैन बेस बहुत मजबूत है। विजय के एक्टिंग करियर से संन्यास की घोषणा से उनके फैंस इमोशनल हैं, लेकिन विजय की नई शुरुआत का समर्थन कर रहे हैं।

Exit mobile version