Site icon 4PILLAR.NEWS

Thama Movie: रिलीज डेट, स्टार कास्ट, कहानी, बजट! विस्तृत जानकारी

Thama Movie: रिलीज डेट, स्टार कास्ट, कहानी, बजट

Thama Movie Release Date: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। स्त्री 2 के बाद थामा मूवी दर्शकों का दिल जीतने वाली है।

Thama Movie Release Date

परेश रावल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की Thama Movie इस दिवाली 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर काफी रोचक लग रहा है, जिसके बाद दर्शक रिलीज डेट का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।

थामा फिल्म की स्टार कास्ट

इन सबके अलावा फैसल मलिक अन्य कलाकारों के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगे।

थामा फिल्म की कहानी

Thama Movie मैडॉक फिल्म्स के हॉरर,कॉमेडी का हिस्सा है। जिसमें स्त्री 2, भेड़िया और मुंज्या जैसी फ़िल्में शामिल हैं। यह हिंदी सिनेमा की पहली पिशाच बेस्ड हॉरर कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है। कहानी एक अधूरी लव स्टोरी के इर्द गिर्द घूमती है। जिसमें हॉरर, कॉमेडी और रोमांस का तड़का है।

फिल्म के टीजर में नदी, जंगल और भूतिया जगहों के दृश्यों को दिखाया गया है। “रुक क्यों गए हो, लगे रहो, मैंने 75 साल से रोमांस नहीं देखा है।” पिशाच दुर्जेय का डायलॉग।

निर्माता और निर्देशक

थामा फिल्म (Thama Movie) के निर्देशक आदित्य सरपोतदार हैं। जिन्होंने पहले मुंज्या जैसी फिल्म निर्देशन किया था। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले थामा का प्रोडक्शन जारी है। फिल्म के निर्माता दिनेश विजान और अमर कौशिक हैं। निरन भट्ट सुरेश मैथ्यू और अरुण फुलारा ने फिल्म की कहानी और पटकथा लिखी है।

थामा फिल्म का बजट

Thama Movie  के बजट के बारे में जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। हालांकि यह एक बड़े पैमाने की हॉरर कॉमेडी मूवी है। जिसमें स्टार कास्ट और उनकी फीस को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि बजट 100 करोड़ के करीब हो सकता है। इससे पहले मैडॉक की पिछली फिल्म स्त्री 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 598 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Exit mobile version