Site icon 4PILLAR.NEWS

‘Exit Poll का आधार EVM नहीं DM है ; सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एग्जिट पोल को लेकर बड़ा दावा

Akhilesh Yadav ; अखिलेश यादव का एग्जिट पोल को लेकर बड़ा दावा

Akhilesh Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आने वाले हैं। उससे पहले देश के प्रमुख टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी  सरकार बनती हुई नजर आ रही। एग्जिट पोल को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है।

एग्जिट पोल को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बाद एक दो ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा कि भाजपा ने एग्जिट पोल को कई महीने पहले ही तैयार कर लिया था और चलाया अब जा रहा है।

SP प्रमुख Akhilesh Yadav का ट्वीट

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने एग्जिट पोल को लेकर बड़ा दावा करते हुए लिखा,” एग्जिट पोल की क्रोनोलॉजी समझिए। विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया बीजेपी 300 पार दिखायेग, जिससे घपला करने की गुंजाईश बन सके। आज का ये एग्जिट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था और चलाया अब जा रहा है। इसके माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है। इसके माध्यम से बीजेपी जाते-जाते सोमवार को शेयर बाजार का लाभ उठाना चाहती है। ”

अखिलेश यादव ने आगे लिखा,” अगर ये एग्जिट पोल झूठे न होते तो बीजेपी वाले अपनों पर ही इल्जाम न लगाते उनके मुरझाए हुए चेहरे सारी सच्चाई ब्यान कर रहे हैं। भाजपाई ये समझ रहे हैं कि पुरे देश का परिणाम चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव की तरह बदला नहीं जा सकता। क्योंकि इस बार विपक्ष पूरी तरह से सजग है और जनाक्रोश भी चरम पर है। बीजेपी से  मिले हुए भ्रष्ट अधिकारी भी सुप्रीम कोर्ट की सक्रियता देखकर धांधली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। ये जनता के क्रोध का भी शिकार नहीं होना चाहते हैं। ”

एग्जिट पोल का आधार EVM नहीं DM

अपने दूसरे ट्वीट में अखिलेश यादव ने लिखा,”एग्जिट पोल का आधार EVM नहीं DM है। प्रशासन याद रखे, जनशक्ति से बड़ा बल और कोई नहीं होता। ”

एग्जिट पोल में एनडीए की जीत

बता दें, एग्जिट पोल में बीजेपी को इस बार पिछली बार से भी ज्यादा सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। CVoter के एग्जिट पोल के अनुसार NDA को 353 से 383 सीटें मिलती हुहि नजर आ रही हैं। वही,इंडिया गठबंधन को 152 से 182 सीटें मिल रही हैं। टुडेज चाणक्य के अनुसार, एनडीए को 385-415 और इंडिया गठबंधन को 96-118 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। दैनिक भास्कर के अनुसार, एनडीए को 281 से 350 और इंडिया गठबंधन को 145 से 201 तक सीटें दिखाई गई हैं। इसी तरह अन्य प्रमुख चैनलों ने भी अपने अपने एग्जिट पोल में एनडीए की तीसरी बार सरकार बनते हुए दिखाया है।

Exit mobile version