Site icon 4PILLAR

The Bengal Files: स्टोरी, स्टार कास्ट, बजट Collection

The Bengal Files: स्टोरी, स्टार कास्ट, बजट Collection

The Bengal Files एक बॉलीवुड हिंदी मूवी है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चूका है। यहां विवेक रजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनीं द बंगाल फाइल्स फिल्म का विस्तृत विवरण पढ़ें।

The Bengal Files Story

द बंगाल फाइल्स फिल्म कोलकाता दंगों और नोआखाली नरसंहार पर आधारित है। जो भारत के इतिहास के दर्दनाक और कम चर्चित पन्नों में से एक है। फिल्म पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हुए अत्याचार को दर्शाती है। यह फिल्म ऐतिहासिक घटनाओं को सामने लाने का प्रयास करती है। यह हजारों निर्दोष लोगों के मारे जाने की कहानी के बारे में दर्शाती है। दंगे के दौरान इस फिल्म में महिलाओं पर अत्याचार और घरों को तबाह होते हुए दिखाया गया है। फिल्म की कहानी प्रभावशाली और गंभीर है। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने व्यापक शोध के साथ इस फिल्म को तैयार किया।

द बंगाल फाइल्स की स्टार कास्ट

The Bengal Files फिल्म में कई दिग्गज और प्रभावशाली अभिनेताओं ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। द बंगाल फाइल्स की स्टार कास्ट निम्नलिखित है।

द बंगाल फाइल्स कब रिलीज होगी ?

पहले फिल्म का नाम द दिल्ली फाइल्स: बंगाल चैप्टर रखा गया था। जो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीझ होने वाली थी। लेकिन अब नाम बदल दिया गया है और रिलीज डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया है। The Bengal Files 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विवेक रंजन की फिल्म का बजट

The Bengal Files के बजट के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, विवेक रंजन अग्निहोत्री की पिछली फिल्म “द कश्मीर फाइल्स का बजट 20 करोड़ था। ऐसे में ये माना जा रहा है कि इस फिल्म का बजट भी 15 करोड़ रुपए के करीब होगा। यह केवल अनुमान है, क्योंकि निर्माताओं ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

ओपनिंग डे की अनुमानित कलेक्शन

The Bengal Files: फिल्म की पहले दिन की कमाई के बारे में अभी तक को आधिकारिक जानकारी नहीं है। क्योंकि फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है। जैसा की फिल्म की प्रमोशन के तरीके देखे जा रहे हैं, उनसे अनुमान लगाया जा सकता है कि द बंगाल फाइल्स फर्स्ट डे पर 13 से 17 करोड़ की कमाई के साथ शुरुआत कर सकती है। इससे पहले विवेक रंजन अग्निहोत्री की “द कश्मीर फाइल्स ने पहले दिन 8 करोड़ के साथ शुरुआत की थी और टोटल 250 करोड़ का कारोबार किया था।

द केरला फाइल्स की तरह विवाद 

यह फिल्म शुरू से ही विवादों में रही है। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी की मुखिया ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी पार्टी ने फिल्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हाल ही में फिल्म के निर्देशक ने मीडिया को बताया कि पश्चिम बंगाल के एक होटल में उनकी फिल्म के ट्रेलर के रिलीज से पहले रुकावटें डाली गई। हालांकि तमाम बाधाओं के बावजूद फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

Exit mobile version