Site icon 4PILLAR.NEWS

Oscars 2023: द एलीफैंट व्हिस्पर्स ने जीता सर्वश्रेष्ठ लघु वृत्तचित्र पुरस्कार, रचा इतिहास

The Elephant Whisperers ने जीता सर्वश्रेष्ठ लघु वृत्तचित्र पुरस्कार

The Elephant Whisperers : ऑस्कर्स 2023 भारत के लिए बहुत खास है। भारतीय लघु वृत्तचित्र द एलीफैंट व्हिस्पर्स ने लघु वृत्तचित्र का ख़िताब जीत लिया है।

The Elephant Whisperers ने जीता सर्वश्रेष्ठ लघु वृत्तचित्र पुरस्कार

यह पहली बार है जब किसी भारतीय फिल्म को ऑस्कर अवार्ड मिला है। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार समारोह को प्रजेंट कर रही हैं। इतना ही नहीं भारतीय मूवी RRR को भी ऑस्कर्स के लिए नामित किया गया है।

पहली ऐसी भारतीय फिल्म बन गई

अकेडमी अवार्ड्स 95 में भारतीय शार्ट डॉक्यूमेंट्री द एलीफैंट व्हिस्पर्स को बेस्ट अवार्ड मिला है। इसी के साथ यह पहली ऐसी भारतीय फिल्म बन गई है जिसे दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार मिला है। फिल्म का निर्माण विनीत मोंगा ने किया है।

कार्तिकी गोंज़ालिस के निर्देशन में बनी शार्ट डॉक्यूमेंट्री द एलीफैंट व्हिस्पर्स

कार्तिकी गोंज़ालिस के निर्देशन में बनी शार्ट डॉक्यूमेंट्री द एलीफैंट व्हिस्पर्स की कहानी एक हाथी के बच्चे के बारे में है। जिसे एक दंपति अपने बेटे की तरह पालता है। कार्तिकी गोंज़ालिस सोशल डॉक्यूमेंट्री फोटोग्राफर और फिल्ममेकर हैं। कार्तिकी के लघु वृत्तचित्र ने दुनिया भर में इतिहास रच दिया है। जो काम ( ऑस्कर अवार्ड जीतना ) भारतीय मनोरंजन जगत की बड़ी हस्तियां नहीं कर पाई वो उन्होंने कर दिखाया है। सच में आज भारत के लिए यह ऐतिहासिक दिन है।

हाथी के बच्चे और एक दंपति की कहानी है

वहीँ, द एलीफैंट व्हिस्पर्स शार्ट डॉक्यूमेंट्री की कहानी की बात करें तो यह एक वन्य प्राणी यानि हाथी के बच्चे और एक दंपति की कहानी है। बेल्ली और बोम्मन नाम का दंपति रघु नाम के बेबी एलीफैंट को अपने बच्चे की तरह पालता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे इंसानों को जानवरों के साथ रहना चाहिए। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

Exit mobile version