Site icon www.4Pillar.news

शादी के दिन दूल्हे की हुई मौत फिर भी सुहागन बनी युवती,जानिए क्या है पूरा मामला

यूपी के मैनपुरी जिला से एक हैरान कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहां जिस दिन दूल्हे की बारात जानी थी उस दिन उसकी अर्थी उठी। दूल्हे की मौत के बाद दुल्हन की शादी की गई।

यूपी के मैनपुरी जिला से एक हैरान कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहां जिस दिन दूल्हे की बारात जानी थी उस दिन उसकी अर्थी उठी। दूल्हे की मौत के बाद दुल्हन की शादी की गई।

जिस दिन घर से बारात जानी थी उस दिन दूल्हा और उसका भाई हैंडपंप की मरम्मत करने लगे थे। हैंडपंप का सरिया हाईटेंशन तार से टकरा गया और करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक की बारात बुधवार के दिन गांव मधुपुरी में जानी थी। इस हादसे के बाद घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिनको जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

नगला गांव में हुआ यह हादसा

यह हादसा मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के नगला गांव में हुआ है। इस गांव से 20 अप्रैल को प्रमोद यादव के बेटे अनुराग की बारात जानी थी। बरात की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी। पूरा परिवार और रिश्तेदार तैयारियों में लगे हुए थे। लेकिन अचानक हुए हादसे ने सब कुछ बदल दिया।  शादी वाले दिन घर में मातम फैल गया ।

हैंडपंप की मरम्मत कर रहे थे

अनुराग अपने भाई अनुज और एक दोस्त के साथ हैंडपंप की मरम्मत कर रहा था। लोहे का सरिया बाहर निकालने के दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की तार से छू गया।बिजली का करंट लगने से दोनों सगे भाइयों सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक अनुराग यादव की बुधवार के दिन गांव मधुपुरी में बारात जानी थी

दूसरे दूल्हे के साथ हुई शादी

दूसरी तरफ होने वाले दामाद की मौत की खबर सुनकर दुल्हन के परिवार में मातम छा गया। बेटी की शादी से पहले दूल्हे की मौत के कारण युवती पर कोई लांछन ना लगे इस बात के डर से दुल्हन के परिवार वालों ने उसी समय आनन-फानन में दूसरे दूल्हे की तलाश शुरू की। मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र के गांव के लड़के से अपनी बेटी की शादी की गई। जिसके बाद युवती की तय समय पर शादी हो पाई ।

Exit mobile version