Video: दूल्हे को अपनी शादी का फोटोशूट करवाना पड़ा महंगा,रसगुल्ले की जगह खाने पड़े दुल्हन के थप्पड़

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन ने शादी के रस्म के दौरान दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिए। कैमरे की तरफ देखते हुए दूल्हे ने दुल्हन को अनदेखा कर दिया था। जिसके परिणाम में उसे थप्पड़ खाने पड़े।

आज कल विवाह शादी का सीजन चल रहा है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो बहुत मजेदार होते हैं। जहां दूल्हा या दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ हटके करते हैं। हमने पहले भी ऐसे कई वीडियो शेयर किए हैं। जिनमें दुल्हन बाइक पर सवार होकर शादी के मंडप में एंट्री मारती हुई दिखाई देती है। एक वीडियो में दूल्हा और दुल्हन का डांस भी दिखाया। अब हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं।  जिसको देखकर आप भी कहेंगे ‘औ भाई। ”

दरअसल शादी के इस वीडियो को @Sirbachpan पैरोडी अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसमें दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को थप्पड़ जड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें ,Video: शादी के दिन एग्जाम देने एग्जामिनेशन हॉल पहुंची दुल्हन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

देखें वीडियो

https://twitter.com/Sirbachpan/status/1518926856913059841

ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में दुल्हन शादी की रस्म निभाते हुए दूल्हे को रसगुल्ला खिलाने की कोशिश करती है जबकि दूल्हे ने उसे अनदेखा करते हुए कैमरे पर नजर गड़ा रखी है। दूल्हा कैमरे की तरफ देख रहा होता है और दुल्हन उसे रसगुल्ला खिलाने की कोशिश करती है। जब दूल्हे की नजर कैमरे से नहीं हटी तो नाराज दुल्हन ने उसके मुंह पर रसगुल्ला रगड़ दिया। यह सब देखकर पहले तो दूल्हा हक्का बक्का रह गया। लेकिन उसने अपनी इज्जत बचाने के चक्कर में दुल्हन को थप्पड़ मार दिया। जिसके जवाब में दुल्हन ने भी एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8931 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “Video: दूल्हे को अपनी शादी का फोटोशूट करवाना पड़ा महंगा,रसगुल्ले की जगह खाने पड़े दुल्हन के थप्पड़

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली
कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली