Site icon www.4Pillar.news

टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने जिस जैवलिन से जीता था गोल्ड मेडल, उस भाले की बोली पहुंची 10 करोड के पार

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री को मिले उपहारों की ऑनलाइन नीलामी की जा रही है। ऑनलाइन ऑक्शन में टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के भाले की बोली 10 करोड के पार पहुंच चुकी है।

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री को मिले उपहारों की ऑनलाइन नीलामी की जा रही है। ऑनलाइन ऑक्शन में टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के भाले की बोली 10 करोड के पार पहुंच चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन के अवसर पर मिले गिफ्ट का ऑक्शन किया जा रहा है। इस बोली में टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के जैवलिन की भी बोली लगी। नीरज चोपड़ा के भाले की बोली 100000000 रूपये पार हो चुकी है। नीरज चोपड़ा के भाले के अलावा इस ऑक्शन में 1330 स्मृति चिन्हों की भी बोली लगाई जा रही है। जिसमें टोक्यो ओलंपिक 2020 पैरा ओलंपिक 2020 के विजेताओं द्वारा पीएम मोदी को दिए गए उपहारों को भी शामिल किया गया है। यह एक्शन 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस ई ऑक्शन का आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय रॉकेट लॉन्चर नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में जीता गोल्ड मेडल,भारत को दिलाया टोक्यो एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक

भारत को टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा के भाले का बेस प्राइस एक करोड़ रूपये रखा गया था। एक ही दिन में इस जैवलिन की गोली 10 करोड़ रूपये तक पहुंच चुकी है।  वही टोक्यो पैरा ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड अपने नाम करने वाले सुनील अंतिल के भाले की बोली 3 करोड तक पहुंच चुकी है।  अंतिल के भाले का बेस प्राइस भी एक करोड़ रूपये रखा गया था। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा और सुनील अंतिल ने इन्हीं भालों की मदद से गोल्ड मेडल जीता था।

Exit mobile version