Massage कराने के लिए शख्स ने महिला को कॉल किया और मुंबई के खार के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। महिला मान गई और होटल पहुंच गई।
Massage सर्च करते ही सख्श के उड़ गए होश
Massage वेबसाइट पर अपनी बहन और पत्नी की तस्वीरें देखकर मुंबई के एक शख्स के होश उड़ गए। मुंबई पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है जो कथित तौर पर मसाज वेबसाइटों पर सोशल मीडिया से खूबसूरत महिलाओं की फोटो उठाकर अपलोड करती थी।
एस्कॉर्ट वेबसाइट बहन की फोटो देखकर चौंक गया भाई
दरअसल , मुंबई के खार इलाके का एक 31 वर्षीय शख्स गूगल पर Massage सर्विस के बारे में सर्च कर रहा था। उस दौरान उसे अपनी पत्नी और बहन की तस्वीरें एस्कॉर्ट वेबसाइट पर मिली। जिसके बाद शख्स ने अपनी बहन और पत्नी से बात की। बहन और पत्नी ने बताया कि उन्होंने चार साल पहले अपनी ये तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड की थी। इसके बाद शख्स ने बुकिंग के लिए वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया। एक महिला ने फोन उठाया और मुंबई के खार इलाके के एक होटल में मिलने के लिए मान गई।
महिला उस शख्स से होटल में मिलने आई। तस्वीरों के बारे में पूछे जाने पर उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया और वहां से भागने की कोशिश की। हालांकि , शख्स ने महिला को पकड़ लिया और उसे थाने ले गया।
Massage Case: रेशमा के खिलाफ मामला दर्ज
जांच के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला का नाम रेशमा यादव है। रेशमा यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस रेशमा यादव के गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

