Site icon 4PILLAR

The Supreme Court ने लगाई WhatsApp और Meta को फटकार

The Supreme Court reprimanded WhatsApp and Meta

The Supreme Court reprimanded WhatsApp and Meta: CJI सूर्य कांत की बेंच ने व्हाट्सएप और उसकी पैरेंट कंपनी मेटा को कहा कि अगर आप संविधान को फॉलो नहीं कर सकते तो भारत छोड़ दें।

The Supreme Court ने लगाई WhatsApp को लगाई लताड़

The Supreme Court ने 3 फरवरी 2026 को एक सुनवाई के दौरान WhatsApp और उसकी पैरेंट कंपनी Meta प्लेटफार्म को उनकी प्राइवेसी पॉलिसी 2021 को लेकर कड़ी फटकार लगाई है। सीजेआई सूर्य कांत की खंडपीठ ने कहा कि नागरिकों की निजता के अधिकार से किसी भी रूप में खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सर्वोच्च अदातल ने कड़े लहजे में कहा ,”अगर आप हमारे संविधान को फॉलो नहीं कर सकते तो भारत छोड़ दें। हम नागरिकों की प्राइवेसी से समझौता नहीं होने देंगे। ”

यह मामला व्हाट्सएप की 2021 की प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट से जुड़ा है। जिसमें व्हाट्सएप यूजर्स के लिए “स्वीकार करो या छोड़ दो” की शर्त रखी गई थी। इस पालिसी के तहत यूजर्स का डेटा मेटा की अन्य कंपनियों के साथ शेयर किया जा सकता था। मुख्य रूप से विज्ञापनों के लिए।

CCI का मेटा पर जुर्माना

The Supreme Court के इस आदेश से पहले भारतीय पर्तिस्पर्धा आयोग (CCI) ने 2021 में मेटा पर 213.14 करोड़ का जुर्माना लगाया था। क्योंकि इसे दुरूपयोग और यूजर्स की सहमति के बिना जबरन थोपने वाला बताया गया था। नवंबर 2025 में नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने जुर्माने को बरकरार रखा था। मेटा, व्हाट्सएप और CCI ने The Supreme Court में अपील की थी। जिसकी सुनवाई 3 फरवरी 2026 को हुई।

The Supreme Court की मुख्य टिपण्णियां और फटकार

व्हाट्सएप की शोषणकारी पॉलिसी

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने व्हाट्सएप की प्राइवेसी पालिसी की सुनवाई के दौरान The Supreme Court में कहा,”यह पालिसी शोषणकारी है। यह यूजर्स का डेटा व्यावसायिक फायदे के लिए इस्तेमाल करती है।”अदालत ने कहा ,” कोई भी कंपनी व्यावसायिक हित के लिए भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकार का उल्लंघन नहीं कर सकती है। ” The Supreme Court 9 फरवरी 2026 को इस मामले का अंतरिम आदेश पारित करेगी।

ये भी पढ़ें :Chandrayaan 3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के रहस्यों से पर्दा उठाया, खोजी ये महत्वपूर्ण चीजें

Exit mobile version